[ad_1]
हाइलाइट्स
PBKS vs LSG के बीच हुए मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने
लखनऊ ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया
नई दिल्ली. टी20 क्रिकेट का मतलब ही होता है चौके-छक्कों की बरसात…बड़े-बड़े स्कोर का बनना और टूटना. आईपीएल के बीते 15 सीजन ऐसे ही रहे हैं. लेकिन, 16वें सीजन का मिजाज थोड़ा अलग है. ये कई मायनों में खास बन गया है और इस सीजन में कई नए रिकॉर्ड बनते दिख रहे. लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2023 के 38वें मुकाबले में कुछ ऐसा ही हुआ. इस एक मैच में इतने रिकॉर्ड बने कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए, जो इस सीजन के साथ-साथ आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पुणे वॉरियर्स के बीच हुए मुकाबले में बना था. तब आरसीबी के ओपनर क्रिस गेल ने 66 गेंद में नाबाद 175 रन बनाए थे. लखनऊ और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में इस रिकॉर्ड के अलावा भी कई और कीर्तिमान बने.
इस मैच में लखनऊ की टीम ने अपनी पारी में कुल 41 बाउंड्री उड़ाई. लखनऊ के बल्लेबाजों ने 27 चौके और 14 छक्के मारे. आईपीएल की किसी एक पारी में दूसरी बार इतनी बाउंड्री लगी. इससे पहले, आरसीबी और पुणे वॉरियर्स के बीच 2013 में हुए मैच में ही आरसीबी के बल्लेबाजों ने कुल 42 चौके-छक्के उड़ाए थे.
लखनऊ-पंजाब मैच में रिकॉर्ड 67 बाउंड्री लगी
लखनऊ और पंजाब के बीच हुए आईपीएल 2023 के 38वें मैच में ओवरऑल बाउंड्री का भी रिकॉर्ड बना. दोनों टीमों ने कुल 67 बाउंड्री लगाई. इसमें 45 चौके और 22 छक्के शामिल हैं. आईपीएल के किसी एक मैच में सबसे अधिक बाउंड्री 2010 में लगी थी. तब सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में बल्लेबाजों ने कुल 69 चौके-छक्के उड़ाए थे.
लखनऊ ने रिकॉर्ड 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया
इसके अलावा, लखनऊ और पंजाब के बीच हुए मैच में सबसे अधिक गेंदबाज भी इस्तेमाल हुए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ सेकप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर निकोलस पूरन को छोड़कर 9 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की. इससे पहले, 2016 में आरसीबी और गुजरात लॉयंस के बीच हुए मैच में भी इतने ही गेंदबाज का एक टीम ने इस्तेमाल किया था.
दोनों पारियां मिलाकर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बना
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले में कुल 458 रन बनाए. लखनऊ ने 257 और पंजाब ने 201 रन बनाए थे. ये किसी एक आईपीएल मैच में दोनों पारियां मिलाकर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. आईपीएल इतिहास में दोनों पारियां मिलाकर सबसे अधिक रन 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में बने थे. तब दोनों टीमों ने कुल 469 रन ठोके थे.
IPL 2023 Points Table: लखनऊ ने पंजाब किंग्स को कूटा, दूसरे स्थान पर आई, एक जीत का 3 टीमों पर असर
इस सीजन में 200 बार 20 प्लस स्कोर बन चुके
अभी आईपीएल 2023 में 38 मैच ही हुए हैं और किसी एक सीजन में सबसे अधिक बार 200 प्लस का स्कोर भी बन गया. अब तक आईपीएल के 16वें सीजन में 20 बार टीमों ने 200 रन का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले, 2022 में 18 बार ऐसा हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, IPL records, Lucknow Super Giants, Punjab Kings
FIRST PUBLISHED : April 29, 2023, 08:37 IST
[ad_2]
Source link