Home Breaking News Rules Change: GST के नियमों से लेकर ATM से लेनदेन तक, 1 मई से बदलने जा रहे ये नियम

Rules Change: GST के नियमों से लेकर ATM से लेनदेन तक, 1 मई से बदलने जा रहे ये नियम

0
Rules Change: GST के नियमों से लेकर ATM से लेनदेन तक, 1 मई से बदलने जा रहे ये नियम

[ad_1]

Rules Changing From 1st May 2023: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। महीने की शुरुआत में गैस, सीएनजी, पीएनजी की कीमतों से लेकर कई नियमों में बदलाव होते हैं। एक नागरिक होने के नाते आपको इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। ऐसे में 1 मई, 2023 भी कई नए बदलावों को लेकर आ रहा है, जिनका सीधा असर आपके जीवन पर होगा। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने से लेकर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के नियमों में भी कई बदलाव होने वाले हैं। इसके अलावा म्यूचुअल फंड और एटीएम कार्ड से लेनदेन से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में 1 मई से बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उन्हीं प्रमुख बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 1 मई से लागू होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से – 



जीएसटी के नियमों में हो रहे बदलाव


रसोई गैस सिलेंडर

मई महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की थी। ऐसे में 1 मई को रसोई गैस सिलेंडर के साथ सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 


एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम

पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम कार्ड से होने वाले लेनदेन को लेकर नियमों में बदलाव का फैसला लिया है। बदले गए ये नियम 1 मई से लागू हो जाएंगे। इस नियम के अंतर्गत अगर पीएनबी ग्राहकों के खाते में एटीएम से पैसे निकालते समय कोई पैसे नहीं हैं। 


इस स्थिति में ट्रांजैक्शन फेल होने के बाद बैंक जीएसएटी जोड़कर 10 रुपये का चार्ज वसूलेगा। इस बारे में पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है।  


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here