[ad_1]
07:51 AM, 29-Apr-2023
Wrestlers Protest Live: पुलिस पर बरसे बजरंग
पहलवान बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ”हमने कुछ सामान मंगवाया था लेकिन वे (पुलिस) हमें यहां लाने नहीं दे रहे हैं और सामान लाने वाले को पीट-पीट कर भगा रहे हैं। जब तक न्याय नहीं मिलता, हम विरोध करेंगे, चाहे पुलिस प्रशासन हमें कितना भी प्रताड़ित करे।”
07:45 AM, 29-Apr-2023
Wrestlers Protest Live: बजरंग पुनिया का बयान
बजरंग ने पुनिया ने कहा, ”पुलिस ने पहलवानों से कहा है कि विरोध करना है तो सड़क पर सो जाओ। आज उन पर यह कैसा दबाव आ गया है, ऐसी कोई समस्या पहले नहीं थी, यह केवल सुप्रीम कोर्ट के दबाव के कारण हुआ है।”
#WATCH | Police said that if you want to protest, sleep on the road. What kind of pressure has come on them today, there was no such problem before, this has happened only because of the pressure of the Supreme Court: Wrestler Bajrang Punia on registering FIR against WFI chief… pic.twitter.com/XpeVtQJMZ9
— ANI (@ANI) April 29, 2023
07:41 AM, 29-Apr-2023
Wrestlers protest LIVE: प्रियंका गांधी जा सकती हैं जंतर-मंतर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार (29 अप्रैल) को जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने जा सकती हैं। प्रियंका ने इससे पहले ट्वीट कर पहलवानों का समर्थन किया था।
07:34 AM, 29-Apr-2023
Wrestlers protest LIVE: बजरंग ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, आज पहलवानों से मिल सकती हैं प्रियंका गांधी
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज किया है, लेकिन पहलवान धरना खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं।
[ad_2]
Source link