Home Breaking News रोहित शेट्टी से शाहिद कपूर तक ने की PM मोदी की तारीफ, ‘मन की बात’ पर दिया यह रिेएक्शन

रोहित शेट्टी से शाहिद कपूर तक ने की PM मोदी की तारीफ, ‘मन की बात’ पर दिया यह रिेएक्शन

0
रोहित शेट्टी से शाहिद कपूर तक ने की PM मोदी की तारीफ, ‘मन की बात’ पर दिया यह रिेएक्शन

[ad_1]

Mann ki Baat 100th Episode bollywood celebrities reaction on Pm Narendra Modi show Shahid Kapoor Madhuri Dixit

माधुरी और शाहिद
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस बेहद खास मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मुंबई में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के प्रसारण के कार्यक्रम में कई राजनेता और फिल्मी जगत के सेलेब्स शामिल हुए। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन  दिया है।  फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है, तो चलिए जानते हैं कि इन सितारों ने क्या कहा है।

 

‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को लेकर शाहिद ने दिया रिएक्शन

शाहिद कपूर ने पीएम की तारीफ करते हुए उनकी सराहना की है और प्रधानमंत्री को बधाई भी दी है। अभिनेता ने कहा, ‘जो भी पॉपुलर नेता या राजा रहे हैं वो वही थे जो अपनी जनता से कनेक्ट करते हैं। यही खास बात उनमें हैं। ‘मन की बात’ शानदार शो है। मोदी जी को लोगों के साथ कनेक्ट रहना था और ये शो इस सपने में पूरा करने में मदद करता है।’

Erica Fernandes: अपनी जिंदगी में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं करतीं एरिका फर्नांडीज, खुद ही लेती हैं सभी फैसले

माधुरी दीक्षित ने की पीएम की तारीफ

शाहिद के अलावा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अपने रिएक्शन देते हुए कहा, ‘पीएम मोदी हर महीने समय निकालकर जनता से रूबरू होते हैं। वह जनता से बातचीत करते हैं। जिन लोगों के बारे में पब्लिक जानती तक नहीं है, ऐसी दूर दराज कहानी को लेकर वह इस कार्यक्रम में हाजिर होते हैं। वह हर किसी को इंस्पायर करते हैं।’

Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक का किया गया था ब्रेनवॉश, अभिनेता ने ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने का किया खुलासा

रोहित शेट्टी ने भी की प्रधानमंत्री की सराहना

वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी पीएम की जमकर तारीफ की और कहा,  ‘एक लीडर अगर सभी को सही मार्गदर्शन दिखाए तो क्या कुछ नहीं हो सकता। आज के एपिसोड में जिस तरह से मोदी जी ने बताया कि कैसे उन्होंने कितने लोगों की मदद करते थे। कुछ लोगों को लगता है कि पीएम मोदी अपनी मन की बात करते हैं। लेकिन वह तो कई लोगों की बात सुनते हैं और दूसरों तक पहुंचाते हैं।’

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here