Home Breaking News Karnataka: अजान सुनकर राहुल गांधी ने रोका भाषण, केसी वेणुगोपाल ने किया इशारा

Karnataka: अजान सुनकर राहुल गांधी ने रोका भाषण, केसी वेणुगोपाल ने किया इशारा

0
Karnataka: अजान सुनकर राहुल गांधी ने रोका भाषण, केसी वेणुगोपाल ने किया इशारा

[ad_1]

karnataka election 2023 rahul gandhi stop speech after hearing azan video pm modi

जनसभा के दौरान राहुल गांधी
– फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अजान के दौरान अपना भाषण रोक दिया। दरअसल राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें अजान की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने तुरंत अपना भाषण रोक दिया और अन्य लोगों से भी शांत रहने की अपील की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे तभी कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के पास आकर उन्हें अजान के बारे में बताया, जिसके बाद राहुल गांधी ने अपना भाषण रोक दिया।

‘भाजपा की 40 प्रतिशत सरकार’

जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपने इस बार अपनी सरकार बनानी है। पिछली बार भी आपने भाजपा की सरकार नहीं बनाई थी लेकिन भाजपा ने विधायकों को खरीदकर और लोकतंत्र को नष्ट करके अपनी सरकार बनाई। राहुल गांधी ने कहा कि बीते तीन सालों में भाजपा ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। कर्नाटक के लोग भी भाजपा सरकार को 40 प्रतिशत की सरकार कहते हैं मतलब वह हर काम में जनता से 40 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: Priyanka Gandhi बोलीं ‘राहुल को दी गालियों पर किताबें लिखी जा सकती हैं’





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here