Home Breaking News MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

0
MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

[ad_1]

07:07 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राइली मेरेडिथ, अर्शद खान।

07:01 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आईपीएल के 1000वें मैच में राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट भी खेलते दिखेंगे। वहीं, मुंबई की टीम में जोफ्रा आर्चर और अर्शद खान की वापसी हुई है, जबकि अर्जुन तेंदुलकर और जेसन बेहरनडॉर्फ यह मुकाबला नहीं खेले रहे हैं।

06:39 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी मुंबई

मुंबई की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और इस मैच में हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। दो हार के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली इस टीम ने लगातार तीन मैच जीते थे, लेकिन फिर दो मैच हार चुकी है। फिलहाल मुंबई की टीम सात मैच में तीन जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल कर मुंबई की टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।

06:36 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी है राजस्थान

राजस्थान की टीम दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी है। यह टीम आठ मैच खेल चुकी है और पांच जीत के साथ 10 अंक हासिल किए हैं। तीन मैच में राजस्थान को हार मिली है। यह टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी।

06:30 PM, 30-Apr-2023

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल का 1000वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। दोनों टीमें यह मैच जीतना चाहेंगी। राजस्थान की टीम यह मैच जीतने पर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। वहीं, अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद मुंबई की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here