Home Breaking News MP News: विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे की हार्टअटैक से मौत, कमरे में मृत पाया गया

MP News: विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे की हार्टअटैक से मौत, कमरे में मृत पाया गया

0
MP News: विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे की हार्टअटैक से मौत, कमरे में मृत पाया गया

[ad_1]

MP News: MLA Jalam Singh Patel's son dies of heart attack, found dead in room

विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू सिंह पटेल का निधन हो गया।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरसिंहपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। गोटेगांव से भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे युवा नेता मोनू पटेल का ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह अपने घर में कमरे में था। मां ने खाने के लिए बुलाया लेकिन जब कोई आवाज नहीं आई तो जाकर देखा गया, मोनू बिस्तर पर उल्टा पड़ा हुआ मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि भाजपा के विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मणिनागेंद्र उर्फ मोनू पटेल का रविवार 30 अप्रैल निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक दोपहर एक बजे मोनू अपने कमरे में गए थे। उसके बाद शाम 6 बजे तक जब उनका कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने पतासाजी की। बताया जाता है कि मोनू कमरे में बेसुध पड़ा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि दो हफ्ते पहले ही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल को एक दलित युवक पर सामूहिक हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने के बाद उसे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था। मोनू पटेल की जिले के युवाओं में काफी पकड़ थी और उनकी मौत की खबर से गोटेगांव सहित पूरे नरसिंहपुर जिले में शोक का माहौल है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here