[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस टूर्नामेंट के इतिहास का 1000वां मैच खेला गया . यह मैच और भी खास इसलिए हो गया क्योंकि रविवार को ही मुंबई के कप्तान रोहित शमा का जन्मदिन भी था . आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी . लक्ष्य थोड़ा मुश्किल था लेकिन टिम डेविड ने तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर इसे आसानी से बना दिया . मैच के बाद एकाएक सोशल मीडिया पर फिक्सिंग की आवाजें उठने लगी . फैन्स का एक धड़ा ऐसा भी था जो रोहित शर्मा पर गंभीर आरोप लगाने लगा . मैदान पर मैच के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं हुई, जिसे देखते हुए उनका आरोप है कि यह मुकाबला फिक्स था .
इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन फैन्स तो आखिर फैन्स हैं . वो इस खेल से इतना प्यार करते हैं कि छोटी से छोटी घटना पर उनका रिएक्शन जरूर सामने आता है . पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए . जवाब में रोहित की टीम पहाड़ जैसे लक्ष्य को भेदने में सफल रही .
रोहित शर्मा पर क्यों लगे फिक्सिंग के आरोप?
- यशस्वी जायसवाल ने मैच में 62 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली . उनके बैट से 16 चौके और आठ छक्के आए . राजस्थान की तरफ से वो अकेले योद्धा की तरह रोहित शर्मा की टीम के खिलाफ लड़ते नजर आए . जिस गेंद पर आउट हुए वो फुलटॉस थी और जायसवाल की कमर की ऊंचाई से ऊपर थी . ऐसे में इसे नोबॉल दिया जाना चाहिए था . अंपायर ऐसा करने से चूक गए . जिसपर फैन्स से सवाल उठाए .
4 pics itself shows that the match was fixed.
Pic 1 – No Ball
Pic 2 – Rohit and Umpire Meeting
Pic 3 – Jason Holder Seems Calm no shame
Pic 4 – Umpire and mi player shame shoes. pic.twitter.com/ENLsgUsWte— Yash Jain (@proteasyash) April 30, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian premier league, IPL 2023, MI vs RR, Mumbai indians, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : May 01, 2023, 06:25 IST
[ad_2]
Source link