[ad_1]
हाइलाइट्स
आरसीबी ने 127 रन का लक्ष्य रखा था
आरसीबी के 3 बैटर दहाई का आंकड़ा छू सके
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल के 43वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराकर पिछली हार का हिसाब बराबर कर लिया. लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने अपने 126 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम 19.5 ओवर में 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. आरसीबी की 9 मैचों में यह 5वीं जी है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की 9 मैचों में चौथी हार है. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने सामने थीं. पहले मैच में सुपर जायंट्स ने आरसीबी को उसके घर में जाकर पीटा था. आरसीबी 10 अंक लेकर पॉइंट टेबल में पांें नंबर पर पहुंच गई है.
127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने ओपनर काइल मायर्स को अनुज रावत के हाथों कैच कराकर सुपर जायंट्स को बड़ा झटका दिया. माइर्स खाता भी नहीं खोल सके. ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पंड्या को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर सुपर जायंट्स को दूसरा झटका दिया. क्रुणाल 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सुपर जायंट्स ने 21 के स्कोर पर आयुष बदोनी और 27 के स्कोर पर दीपक हुडा का विकेट गंवाकर खुद को मुश्किल में डाल दिया. बदोनी ने 4 और हुडा ने एक रन बनाए. निकोलस पूरन ने भी निराश किया. सुपरजायंट्स ने 38 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे.
मार्कस स्टोइनिस को कर्ण शर्मा ने अपना दूसरा शिकार बनाया. स्टोइनिस ने 19 गेंदों पर 13 रन बनाए जबकि कृष्णप्पा गौतम 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर रनआउट हुए. विराट ने पत्नी अनुष्का को उनके जन्मदिन पर जीत का तोहफा दिया. अनुष्का आज 35 साल की हो गईं. आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और कर्ण शर्मा ने दो दो विकेट चटकाए.
Celebration by King Kohli is 🔥 pic.twitter.com/NX89xEEdxg
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 1, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amit mishra, Faf du Plessis, IPL 2023, Krunal pandya, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 01, 2023, 23:39 IST
[ad_2]
Source link