[ad_1]

द केरल स्टोरी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में यह दावा किया गया था कि 32 हजार लड़कियों को लव जिहाद के चंगुल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बना दिया गया। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसपर विवाद शुरू हो गया है, जिसके बाद अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इससे पहले ट्रेलर में उल्लेख किया गया था कि लगभग 32,000 महिलाएं केरल से लापता हो गई हैं। अब निर्माता ने इसमें बदलाव किया है। मंगलवार को फिल्म का नया टीजर जारी किया गया, जिसके इंट्रो में बड़ा बदलाव करते हुए अब कहा गया है कि तीन महिलाओं का ब्रेनवॉश करने के बाद धर्म परिवर्तन किया गया और उन्हें भारत और विदेशों में आतंकी मिशन पर भेजा गया, जबकि इससे पहले उनकी संख्या 32 हजार बताई जा रही थी।
[ad_2]
Source link