[ad_1]

नजम सेठी और जय शाह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस साल एशिया कप पाकिस्तान में होना है। हालांकि, इस टूर्नामेंट को लेकर पिछले साल से विवादों का दौर जारी है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कुछ महीने पहले इस टूर्नामेंट को किसी तटस्थ स्थान पर कराने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। हालांकि, बीच में यह भी रिपोर्ट सामने आई थी कि पाकिस्तान भारत के मैच किसी तटस्थ पर कराने को तैयार हो गया है। हालांकि, अब पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टूर्नामेंट रद्द किया जा सकता है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इन रिपोर्ट्स का खंडन किया।
[ad_2]
Source link