Home Breaking News Byju’s: एक तरफ ED का छापा दूसरी ओर जुर्माना, क्यों फंसी बायजू, शाहरुख खान को क्यों भरना होगा हर्जाना?

Byju’s: एक तरफ ED का छापा दूसरी ओर जुर्माना, क्यों फंसी बायजू, शाहरुख खान को क्यों भरना होगा हर्जाना?

0
Byju’s: एक तरफ ED का छापा दूसरी ओर जुर्माना, क्यों फंसी बायजू, शाहरुख खान को क्यों भरना होगा हर्जाना?

[ad_1]

बायजू पर क्यों पड़ा ईडी का छापा?
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाली कंपनी बायजू के बेंगलुरु स्थित तीन ठिकानों पर छापा मारकर आपत्तिजनक दस्तावेज व डिजिटल डाटा जब्त किया है। ईडी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत पंजीकृत कंपनी थिंक एंड लर्न प्रा. लि. के सीईओ और संस्थापक रवींद्रन बायजू के एक रिहायशी परिसर व दो दफ्तरों में छापा मारा।

ईडी के मुताबिक, कंपनी ने 2020-21 से वित्तीय ब्योरा तैयार नहीं किया है और न ही खातों का ऑडिट कराया, जबकि यह अनिवार्य प्रक्रिया है। इस कारण कंपनी के दिए आंकड़ों की वास्तविकता की बैंक के साथ जांच की जा रही है। ईडी ने सीईओ रवींद्रन बायजू को कई बार समन भी किया, लेकिन वह कभी पेश नहीं हुए।

28,000 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

ईडी ने जांच में पाया कि कंपनी में 2011-23 के बीच 28 हजार करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ। कंपनी ने इस दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नाम पर 9,754 करोड़ अलग-अलग देशों में भी भेजे। विदेश भेजी गई इस राशि के साथ कंपनी ने विज्ञापन व मार्केटिंग खर्च के नाम पर लगभग 944 करोड़ दिखाए हैं।

2020-21 में 4588 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया

ईडी के मुताबिक, बायजू ने 2020-21 में 4,588 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया, जो 2019-20 के 231.69 करोड़ रुपये से 19 गुना अधिक है। कंपनी का वित्तीय वर्ष 2020-21 में राजस्व 2,428 करोड़ रुपये रह गया, जो 2019-20 में 2,511 करोड़ रुपये था। बायजू ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2022 के लिए वित्तीय प्रदर्शन रिपोर्ट जारी नहीं की है।

एक बयान में एजेंसी ने कहा कि विभिन्न निजी व्यक्तियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। ईडी द्वारा, बायजू के संस्थापक और सीईओ रवींद्रन को कई समन जारी किए गए थे लेकिन हमेशा टालमटोल करते रहे और जांच के दौरान कभी पेश नहीं हुए। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here