Home Sports LSG vs RCB: चौका बचा भी नहीं पाए और चोट खा बैठे कप्तान, पत्नी भी डर गई, साथी खिलाड़ियों के सहारे बाहर गए

LSG vs RCB: चौका बचा भी नहीं पाए और चोट खा बैठे कप्तान, पत्नी भी डर गई, साथी खिलाड़ियों के सहारे बाहर गए

0
LSG vs RCB: चौका बचा भी नहीं पाए और चोट खा बैठे कप्तान, पत्नी भी डर गई, साथी खिलाड़ियों के सहारे बाहर गए

[ad_1]

हाइलाइट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मैच खेला जा रहा
दूसरे ही ओवर में LSG के कप्तान केएल राहुल चोटिल हुए

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा. इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया और केएल राहुल ने पहला ही ओवर बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या को थमा दिया. मैच की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने चौका जड़ धमाकेदार शुरुआत की. लेकिन, अगले ही ओवर में लखनऊ को बड़ा झटका लग गया.

दूसरा ओवर मार्कस स्टोइनिस ने डाला. उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर फाफ डुप्लेसी ने कवर्स की दिशा में शॉट खेला. गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी और चौका बचाने के लिए कप्तान केएल राहुल ने दौड़ लगा दी. लेकिन, गेंद तक पहुंचते उससे पहले ही वो लड़खड़ाने लगे. ऐसा लगा कि जैसे उनके दाएं पैर की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. वो गेंद को बाउंड्री के पार जाने से बचाते उससे पहले ही मैदान पर गिर गए और दर्द से तड़पने लगे. आनन-फानन में फीजियो और साथी खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे और केएल राहुल का हाल जाना.

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल काफी दर्द में नजर आ रहे थे. काफी देर तक वो मैदान पर ही लेटे रहे. स्टैंड्स में बैठी पत्नी अथिया शेट्टी पति को तकलीफ में देख डर गईं. इसके बाद केएल राहुल को साथी खिलाड़ियों ने उठाया और वो उन्हें कंधे का सहारा देकर बाहर ले गए. इसके बाद क्रुणाल पंड्या ने टीम की कमान संभाली.

भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और केएल राहुल को 15 सदस्यीय़ टीम में शामिल किया गया है. ऋषभ पंत की गैरहाजिरी में उन्हें विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन, वो चोटिल हो गए हैं.

Tags: IPL 2023, KL Rahul, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here