Home Sports RCB के खिलाफ बदला लखनऊ टीम का कप्तान, क्रुणाल पंड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केएल राहुल बाहर

RCB के खिलाफ बदला लखनऊ टीम का कप्तान, क्रुणाल पंड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केएल राहुल बाहर

0
RCB के खिलाफ बदला लखनऊ टीम का कप्तान, क्रुणाल पंड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केएल राहुल बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

केएल राहुल की जगह क्रुणाल ने संभाली लखनऊ की कमान
बैंगलोर के खिलाफ मैच में बाहर हुए केएल राहुल

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है. सोमवार 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरी. मुकाबले के दौरान बीच में ही लखनऊ की टीम का कप्तान बदल गया. नियमित कप्तान केएल राहुल दूसरे ही ओवर में मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह पर क्रुणाल पंड्या को कप्तानी का जिम्मा दिया गया.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सीजन में दूसरी बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलने उतरी. अपने घरेलू मैदान पर टीम टॉस हारने के बाद बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग करने उतरी और दूसरे ही ओवर में कप्तान के साथ घटना घट गई. फाफ डु प्लेसिस द्वारा लगाए गए शॉट को रोकने के लिए टीम के कप्तान केएल राहुल ने दौड़ लगाई और पीछे भागे. अचानक ही उनके पैर में किसी तरह से परेशानी महसूस हुई और केएल राहुल असहज नजर आए. इसके बाद वो मैदान से बाहर जाकर बाउंड्री के पार जाकर लेट गए. कंधे का सहारा देकर उनको साथी और कोचिंग स्टाफ मैदान के बाहर ले गए.

क्रुणाल पंड्या को मिला कप्तानी

केएल राहुल फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हुए और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा. दूसरे ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान क्रुणाल पंड्या ने थामी. मैच को उन्होंने बेहद शानदार तरीके से चलाया और एक के बाद एक गेंदबाजी में बदलाव करते हुए बैंगलोर की रन बनाने के रोका.

बैंगलोर की टीम को 126 रन पर रोका

क्रुणाल ने मैच में महज दो ओवर के बाद ही कप्तानी का जिम्मा संभाल लिया था. बैंगलोर के खिलाफ पूरी पारी में उन्होंने बतौर कप्तान योजना बनाई और गेंदबाजों का सही इस्तेमाल बैटर्स को रन बनाने से रोका. बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन तक ही पहुंच पाई.

Tags: IPL 2023, KL Rahul, Krunal pandya

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here