[ad_1]
हाइलाइट्स
WTC Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से ओवल में फाइनल खेला जाएगा
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ससेक्स में चेतेश्वर पुजारा के साथ खेलेगा
नई दिल्ली. IPL 2023 के फौरन बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है. मुकाबला 7 जून से ओवल में खेला जाएगा. रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल खेल रहे हैं. लेकिन, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुना गया एक धाकड़ बैटर इस वक्त इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहा है और शतक पर शतक जमा रहा है. इस बैटर ने पिछले मैच में 2 शतक ठोके हैं. इस बैटर का नाम चेतेश्वर पुजारा है, जो ससेक्स की कप्तानी भी कर रहे हैं.
अब उन्होंने WTC Final के लिए बड़ा दांव चला है वो ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ खेलेंगे. स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज से पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया है और वो पुजारा की कप्तानी में ससेक्स की तरफ से खेलेंगे. स्मिथ के ससेक्स की तरफ से तीन मैचों में वॉर्सेस्टरशर (4-7 मई), लीसेस्टरशर (11-14 मई) और ग्लेमोर्गन (18-22 मई) के खिलाफ खेलने की संभावना है. इन मुकाबलों के जरिए स्मिथ डब्ल्यूटीसी फाइनल और 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला के लिए तैयारी करेंगे.
स्मिथ ससेक्स के लिए 3 मैच खेलेंगे
स्टीव स्मिथ ने ससेक्स के साथ 3 मैच का करार किया है. वो इसी हफ्ते काउंटी टीम ज्वाइन कर लेंगे और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल सऔर एशेज सीरीज से पहले 3 मैच खेलेंगे. इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान स्मिथ ने पैट कमिंस की गैरहाजिरी में इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी और चेतेश्वर पुजारा का विकेट हासिल करने में उनकी कप्तानी का अहम रोल रहा था. उन्होंने उस टेस्ट में लेग स्लिप में पुजारा का कैच भी लपका था.
स्मिथ के साथ खेलना का हमें फायदा मिलेगा: पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ मैच के बाद स्टीव स्मिथ के ससेक्स टीम से जुड़ने के फैसले को लेकर कहा, हमारी बीच बातचीत होती रही है. लेकिन, ज्यादातर वक्त हम एक-दूसरे के खिलाफ ही खेलते हैं. हम कभी एक टीम में नहीं रहे हैं. इसलिए उसके साथ एक ही टीम में होना रोमांचित करने वाला होगा. मैं इस बीच उसे थोड़ा बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करूंगा.
पुजारा ने आगे कहा कि हम डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेंगे. इसलिए यह मिश्रित भावनाओं वाला होगा. मैदान पर हमारे बीच हमेशा अच्छी लड़ाई होती है, लेकिन मैदान के बाहर हम अच्छे दोस्त हैं.
काउंटी के इस सीजन में डिवीजन टू में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पुजारा ने कहा, “हम उनका (स्मिथ) का ड्रेसिंग रूम में बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनसे बात भी करेंगे और सीखने की कोशिश करेंगे और इस पर गौर करेंगे कि वह कैसी तैयारी करते हैं. क्योंकि वह काफी अनुभवी है और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं.
17 गेंदों में ठोके 70 रन, कीवी बैटर ने बाबर आजम को पछाड़ा, भारत में रहकर पाकिस्तान से लिया बदला!
ससेक्स के लिए 3 मैच खेलने के दौरान स्टीव स्मिथ का सामना अपने ऑस्ट्रेलियाई साथी मार्नस लैबुशेन से होगा, जो ग्लेमोर्गन की तरफ से खेलते नजर आएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cheteshwar Pujara, Steve Smith, WTC Final
FIRST PUBLISHED : May 01, 2023, 15:13 IST
[ad_2]
Source link