[ad_1]
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर एक्शन पैक्ड फ्रेंचाइजी ‘जॉन विक’ के चैप्टर 4 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अपना वही कमाल दिखा दिया है। कियानू रीव्स स्टारर इस फिल्म को सिनेप्रेमियों ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके सभी को चौंका दिया है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि फिल्म की कमाई को देखते हुए इसने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है। इमोशन और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इसी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को भी धराशायी कर दिया है।
‘जॉन विक: चैप्टर 4’ के रिलीज होने के लिए दुनियाभर के दर्शक इंतजार कर रहे थे और जब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी इसे देखने के लिए सिनेप्रेमी थिएटर्स में भारी संख्या में पहुंचे। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी इसकी और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘जॉन विक: चैप्टर 4’ ने अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करते हुए अब दुनिया भर में 400 मिलियन डॉलर यानी 327 करोड़ 78 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
पहले रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो साल 2014 में आई ‘जॉन विक’ ने दुनिया भर में 86 मिलियन डॉलर यानी करीब 7081 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद साल 2017 में रिलीज हुई ‘जॉन विक: चैप्टर 2’ ने 171.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 1441 करोड़ रुपये और साल 2019 में रिलीज हुई ‘जॉन विक: चैप्टर 3 – पैराबेलम’ ने 327.3 मिलियन डॉलर यानी 26351 करोड़ रुपये कमाए थे।
Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक लेकर नागा चैतन्य को हुआ पछतावा? अभिनेता ने किया खुलासा
[ad_2]
Source link