[ad_1]

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
– फोटो : @RajaBrar_INC
विस्तार
लुधियाना के ग्यासपुरा में गैस लीकेज के कारण हुई 11 लोगों की मौत के मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नालायकी है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी सरकार को अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि गैस लीकेज का मेन प्वाइंट क्या है और केमिकल कहां से आया।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद जिसका भी कसूर सामने आता है, उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इसके साथ सरकार मृतकों को 10-10 लाख रुपये के साथ सरकारी नौकरी भी दे। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कार्यकारी प्रधान और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ के साथ ग्यासपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे।
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सबसे पहले इस हादसे में बचे आठ साल के आर्यन से मिलने पहुंचे। इसके बाद वह घटनास्थल पर गौरव गोयल के परिवार वालों से मिले। उन्होंने कहा कि यह एक दिल दहला देने वाला हादसा था। उन्होंने वीडियो देखा है… कैसे लोग गिर रहे थे। यह कभी न भूलने वाला हादसा है। सरकार को जांच करनी पड़ेगी कि असल में ऐसा कैसे हुआ। ऐसा हादसा उन्होंने पहली बार देखा है कि सीवरेज से निकली जहरीली गैस के कारण लोगों की जान गई है। इसमें प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम से कहां लापरवाही हुई है, इसकी जांच की जानी चाहिए।
[ad_2]
Source link