Home Sports 622 मिनट की बैटिंग, तब जाकर टूटा था ब्रायन लारा का यह रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में रचा गया था इतिहास

622 मिनट की बैटिंग, तब जाकर टूटा था ब्रायन लारा का यह रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में रचा गया था इतिहास

0
622 मिनट की बैटिंग, तब जाकर टूटा था ब्रायन लारा का यह रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में रचा गया था इतिहास

[ad_1]

नई दिल्ली. ब्रायन लारा ने जब इंग्लैंड के खिलाफ 375 रनों की पारी खेली, उस वक्त कोई यह सोच भी नहीं सकता था कि उनका यह रिकॉर्ड कभी टूटेगा भी. ब्रायन लारा ने रिटायरमेंट ली भी नहीं थी कि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन ने पहाड़ जैसे इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. मैथ्यू हेडन की इस पारी को शायद ब्रायन लारा ने अपने दिल पर ले लिया और कुछ ही महीनों बाद इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर से एक पारी में 400 रनों पहाड़ खड़ा दिया, जो अब तक अटूट है.

मैथ्यू ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी, जो वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के 400 के बाद इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर था. पर्थ पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान हीथ स्ट्रीक ने टॉस जीचता और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग का फैसला लिया. हालांकि, उन्हें यह फैसला काफी महंगा पड़ा. जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन ने ओपनिंग की. पूरे 5 सेशन तक बैटिंग करते हुए मैथ्यू हेडन ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया था.

WTC से पहले चोट से परेशान टीम इंडिया, केएल राहुल दूसरे खिलाड़ी, बाहर हुए तो इनकी खुल सकती है किस्मत

मैथ्यू हेडन ने पूरे 622 मिनट तक बैटिंग को जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रनों की पारी खेल डाली. इसी के साथ उन्होंने ब्रायन लारा के 9 साल पुराने 375 रनों को रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मैच के पहले दिन मैथ्यू हेडन ने स्टम्प्स तक 183 रन बना लिए थे. मैच के दूसरे दिन हेडन का विस्फोटक अंदाज जारी रहा और उन्होंने अपने 203 रनों के बेस्ट स्कोर को पीछे छोड़ दिए. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए हेडन ने 300 रन बना लिए थे. इसी के साथ वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई भी बन गए थे.

3 देश के खिलाड़ियों से भिड़ चुका है नवीन उल हक, शाहिद अफरीदी को दिखा चुका तेवर, अब विराट कोहली से उलझा

इतनी लंबी पारी खेलने वाले मैथ्यू हेडन कभी भी थके हुए नजर नहीं आए, बल्कि वह इसका मजा ले रहे थे. वह मैदान के चारों तरफ गेंद को पहुंचा रहे थे. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को मैथ्यू हेडन से बचने का कोई तरीका नहीं मिल रहा था. हेडन रन बनाते जा रहे थे और एक के बाद एक ना जाने कितने रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे थे.

दो दिन तक लगातार बैटिंग करने के बाद मैथ्यू हेडन 380 के स्कोर तक पहुंच गए थे, लेकिन वह इसे 400 में नहीं बदल सके. ट्रेवर ग्रिपर ने उन्हें आउट कर दिया था. भले ही हेडन 400 का आंकड़ा नहीं छू पाए, लेकिन स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने तालियों के साथ उनकी इस पारी का स्वागत किया. हेडन का विकेट मिलना जिम्बाब्वे के लिए बड़ा ब्रेकथ्रू था. इसके बाद एडम गिलक्रिस्ट ने शानदार योगदान दिया और ऑस्ट्रेलिया ने 700 रनों का स्कोर पार किया. स्टीव वॉ ने 6 विकेट के नुकसान पर 735 रन के साथ पारी की घोषणा की. जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक गेंजबाजों का सामना नहीं कर पाई और 239 पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट मैच को एक पारी और 175 रनों से जीता था.

Tags: Brian Lara, Cricket Records

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here