[ad_1]

भाजपा-कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी चरम पर है। सोमवार को भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया इसके ठीक एक दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि वह कर्नाटक में प्रत्येक नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में ‘अटल आहार केंद्र’ स्थापित करेगी। भाजपा की इस घोषणा ने ‘इंदिरा कैंटीन’ के भाग्य पर सवालिया निशान लगा दिया है, जिसे तत्कालीन सिद्धारमैया सरकार ने अगस्त 2017 में लॉन्च किया था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को ‘प्रजा प्रणलाइके’ (नागरिकों के लिए घोषणापत्र) जारी किया था। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा, हम राज्य के हर नगर निगम के हर वार्ड में एक ‘अटल आहार केंद्र’ स्थापित करेंगे, जो डिलीवरी बॉय, कैब, ऑटो चालकों और असंगठित श्रमिकों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ राज्य भर में सस्ता, गुणवत्तापूर्ण और स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराएगा।
इंदिरा कैंटीनों का क्या होगा, इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में नड्डा ने कहा कि मैं इंदिरा कैंटीन ‘योजना’ के बारे में नहीं जानता, लेकिन मुझे पता है कि यह (अटल आहार केंद्र) आम आदमी की देखभाल करने जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, यह हास्यास्पद है कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल के दौरान राज्य भर में कांग्रेस द्वारा स्थापित 600 इंदिरा कैंटीनों को बदले की भावना से बंद करने के बाद ‘अटल आहार केंद्र’ खोलने का वादा कर रही है।
[ad_2]
Source link