Home Sports Kota News: इस T-20 लीग में 6 टीमें खेलेंगी डे-नाइट मैच, आपके चहेते BOLLYWOOD स्टार और क्रिकेटर करेंगे आगाज

Kota News: इस T-20 लीग में 6 टीमें खेलेंगी डे-नाइट मैच, आपके चहेते BOLLYWOOD स्टार और क्रिकेटर करेंगे आगाज

0
Kota News: इस T-20 लीग में 6 टीमें खेलेंगी डे-नाइट मैच, आपके चहेते BOLLYWOOD स्टार और क्रिकेटर करेंगे आगाज

[ad_1]

शक्ति सिंह/ कोटा. रजवाड़ा क्रिकेट लीग (आरसीएल) सीजन-7 का आगाज 1 जून से होगा. 10 जून तक कोटा के जेके पेवेलियन अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नयापुरा में मुकाबले होंगे. उद्घाटन समारोह में कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बाॅलीवुड के कई फिल्मी स्टार के शामिल होने का दावा आयोजकों ने किया है. यही नहीं, कोटा के मैदान पर पहली बार क्रिकेट प्रेमी दूधिया रोशनी में खेल का मजा ले सकेंगे.

आरसीएल के चेयरमैन अमीन पठान ने बताया कि सीजन-7 में 6 टीमें शामिल हैं जिनमें कोटा चम्बल टाइगर्स, जोधपुर जोधाना राॅयल्स, जयपुर पिंकसिटी राॅयल्स, उदयपुर मेवाड़ राॅयल्स, अजमेर मेरू वाॅरियर्स, जैसलमेर जगुआर्स के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. प्रतियोगिता के दौरान लीग स्टेज पर राउंड रोबिन आधार पर मैच होंगे. सभी मैच टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्डों पर खेले जाएंगे.

बाॅलीवुड और क्रिकेट की मशहूर हस्तियां आएंगी

पठान ने बताया कोटा में पहली बार आरसीएल के मैच जेके पैवेलियन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम नयापुरा कोटा में फ्लड लाइट में मैच खेले जाएंगे. डे-नाईट खेले जाने वाले मैचों में पहला मैच शाम 4 से 7 बजे तक खेला जाएगा. दूसरा मैच शाम साढ़े 7 से साढ़े 10 बजे तक. मेचों के लिए फ्लड लाइट की व्यवस्था रजवाड़ा क्रिकेट लीग (आरसीएल) द्वारा की जाएगी.

आपके शहर से (कोटा)

पठान की मानें तो आरसीएल सीजन-7 मे फिल्म स्टार सुनील शेट्टी, सोहैल खान, जैकी श्रॉफ, आदित्य पंचोली, अलीकूली मिर्जा (सिंगर), शहजाद खान, शाहबाज खान, अमीषा पटेल, जरीन खान, सरगम, कायनात अरोड़ा, जोजो व कई इनफ्लुएंसर्स व अन्य सितारे शामिल होंगे, वहीं मोहम्मद अजरूद्दीन, मुहम्मद कैफ, युसुफ पठान, प्रज्ञान ओझा, पंकज सिंह, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार सहित कई जाने माने अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्लेयर्स भी शामिल होकर खिलाड़ियों व दर्शको का उत्साहवर्धन करेंगे.

Tags: Bollywood actors, Kota news, T20 cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here