Home Breaking News LSG vs CSK Live Score: दो हार के बाद लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई की टीम, टॉस थोड़ी देर में

LSG vs CSK Live Score: दो हार के बाद लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई की टीम, टॉस थोड़ी देर में

0
LSG vs CSK Live Score: दो हार के बाद लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई की टीम, टॉस थोड़ी देर में

[ad_1]

02:59 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ के लिए नहीं खेलेंगे राहुल

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान लोकेश राहुल चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। क्रुणाल पांड्या को राहुल की जगह टीम की कमान सौंपी गई है।

02:50 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ में बारिश जारी

लखनऊ के मैदान में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। इस वजह से मैच शुरू होने में देर हो सकती है। हालांकि, बारिश बहुत तेज नहीं है। ऐसे में मौसम ठीक होते ही मैच शुरू हो सकता है।

02:41 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: परेशानी का सबब बनी इकाना स्टेडियम की पिच

काली सतह वाली पिच पर लगातार हो कम स्कोर वाले मुकाबले लखनऊ के साथ इकाना स्टेडियम प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सूत्रों की माने तो इस विकेट पर अगले दो मुकाबलों का होना लगभग न के बराबर है। साथ ही स्टेडियम प्रबंधन के लिए इस विकेट को विश्वकप से पहले सुधारना भी होगा, ताकि लखनऊ में प्रस्तावित तीन से चार मुकाबले सुचारू रूप से आयोजित किए जा सके।

02:41 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: लाल सतह वाली पिच पर होगा मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 127 रन के छोटे स्कोर को बचाने में नाकाम रही लखनऊ टीम प्रबंधन ने लाल सहत वाली पिच पर खेलने का मन बना लिया है। दरअसल, बेंगलोर से मिली हार के बाद लखनऊ के मेंटर (मार्गदर्शक) गौतम गंभीर, मुख्य कोच एंडी फ्लावर और सहायक कोच विजय दहिया लाल सतह वाली पिच पर खड़े होकर चर्चा करते दिखे। ऐसे में यह संभावना प्रबल है कि मैच लाल सतह वाली पिच होगा।

02:41 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: जीत के ट्रैक पर वापस आना धोनी एंड कंपनी का लक्ष्य

पिछले दो मुकाबलों में हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी किसी भी हार में लगातार तीसरी हार के लिए तैयार नहीं होगी। ऐसे में टीम लखनऊ के खिलाफ जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। बल्लेबाजी में टीम प्रबंधन की नजर शानदार फॉर्म में चल रहे कॉन्वे पर होगी, जिन्होंने 10 मैचों में 430 रन बनाए हैं। इसके अलावा 10 मुकाबलों में 356 रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

गेंदबाजी की बात करे तो आईपीएल तालिका में शीर्ष पर काबिज इस युवा तेज गेंदबाज ने नौ मैच में 17 रन चटकाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों में खलबली मचा रखी है। इसके अलावा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (नौ मैच में 13 विकेट) भी हमेशा की तरह टीम के लिए उपयोगी रहे हैं। अगर टीम को जीत के ट्रैक पर लौटना है तो कप्तान धोनी को बल्लेबाजी क्रम पर ऊपर आना होगा, ताकि टीम निर्णायक मौकों में जीत सके।

02:40 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: राहुल का बाहर होना लखनऊ के लिए झटका

देसी खिलाड़ियों में कप्तान राहुल ने भले ही रन बनाए हैं, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी सवालों के घेरे में रही है। इसके अलावा युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (9 मैचों में 13 विकेट) ही प्रभावित कर पाए हैं। टीम में एक समय स्टार खिलाड़ी का तमगा हासिल करने वाले दीपक हुड्डा का फ्लाप शो जारी हैं, जिन्होंने अभी तक खेले सभी नौ मैचों में कुल 53 रन बनाए हैं। ऐसे में उनका अंतिम एकादश में शामिल किया जाना समझ से परे रहा। अब राहुल भी चोटिल हैं और आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में होगी।

02:40 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: विदेशी खिलाड़ियों के भरोसे मेजबान

आईपीएल-16 में धमाकेदार शुरुआत के बाद लखनऊ के प्रदर्शन में तेजी से गिरावट आई है। अपने घरेलू मैदान में लगातार तीन हार ने मेजबानों के मनोबल को लगभग तोड़ दिया है। टीम को अपने घर में पिछले तीन मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से 18 रन, गुजरात टाइटंस से सात रन और पंजाब किंग्स से दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अभी तक के प्रदर्शन में विदेशी खिलाड़ियों ने टीम की लाज बचाई हुई है, जिसमें काइल मेयर्स (नौ मैच में 297 रन) , स्टोइनिस ( नौ मैच में 229 रन और पांच विकेट), विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (नौ मैच में 225 रन) और तेज गेंदबाज नवीन उल हक (चार मैचों में सात विकेट) शामिल रहे।

02:36 PM, 03-May-2023

LSG vs CSK Live Score: दो हार के बाद लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई की टीम, टॉस थोड़ी देर में

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच है। दोनों टीमें पिछला मैच हारकर आ रही हैं और इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here