Home Breaking News Politics: विपक्षी एकता को TMC का झटका, कहा- हमें हराने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत कर रही कांग्रेस

Politics: विपक्षी एकता को TMC का झटका, कहा- हमें हराने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत कर रही कांग्रेस

0
Politics: विपक्षी एकता को TMC का झटका, कहा- हमें हराने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत कर रही कांग्रेस

[ad_1]

TMC leader abhishek accuses Congress of double standards' over stand on BJP's misuse' of central agencies

Abhishek Banerjee
– फोटो : Social Media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष को तलब करती हैं तो कांग्रेस उसका स्वागत करती है, जबकि उसके किसी नेता से पूछताछ हो जाए तो वह केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाती है। वहीं, उन्होंने भाजपा से मिलीभगत करने का आरोप भी लगाया है।

गौरतलब है, पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने पिछले महीने स्पष्ट कर दिया था कि वह कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी। साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भगवा खेमे का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय ताकतों के एक समूह की दिशा में काम करने की कोशिश करेगी। बनर्जी ने कहा कि भाजपा को सिर्फ टीएमसी ही हरा सकती है। 

अपनी जांच पर तिलमिला जाती है कांग्रेस 

पिछले महीने शुरू किए गए पार्टी के 60 दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सोमवार देर रात बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब सीबीआई और ईडी बंगाल में टीएमसी नेताओं पर छापे मारते हैं तो कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों की सराहना करती है। वहीं दूसरी तरफ जब उनके वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में बुलाया जाता है, तो वे जांच एजेंसियों के खिलाफ हो जाते हैं और विरोध करना शुरू कर देते हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here