[ad_1]
नई दिल्ली. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक दशक से शांत पड़ा विवाद एक बार फिर सामने आ गया. दिल्ली के यह दोनों लड़के मैच के बाद आपस में उलझते हुए नजर आए. जिस किसी ने भी दोनों की यह भिड़ंत देखी उनके जहन में साल 2013 का वो विवाद निश्चित तौर पर ताजा हो गया होगा जब आखिरी बार विराट और गंभीर की मैदान पर भिड़ंत हुई थी. बैंगलोर की टीम लखनऊ को उन्हीं के घर पर 18 रन से इस मैच में हराने में सफल रही. इससे पहले दोनों के बीच इस सीजन आखिरी मुकाबला बैंगलोर में हुआ था. तब हाई स्कोरिंग मैच में लखनऊ ने बैंगलोर को उन्हीं के घर पर मात दी थी.
मैच के बाद यह विवाद लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच हैंड-शेक करने की परंपरा के दौरान शुरू हुआ. अफगानिस्तान के गेंदबाज ने विराट से कुछ कहा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. उस वक्त जैसे-तैसे यह मामला शांत हो गया. जिसके कुछ देर बाद लखनऊ के ओपनर काइल मेयर्स विराट के साथ चलते हुए कैमरे में कैद हुए. विराट और मेयर्स के बीच भी विवाद बढ़ता नजर आया. गौतम गंभीर अपने ओपनर को वहां से ले गए.
— विशाल (@Visl___) May 1, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, Indian premier league, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 02, 2023, 06:15 IST
[ad_2]
Source link