Home Sports Virat Gambhir Spat: मैच के दौरान ही बंध गई थी भूमिका, विराट-गंभीर विवाद की ये है असली वजह

Virat Gambhir Spat: मैच के दौरान ही बंध गई थी भूमिका, विराट-गंभीर विवाद की ये है असली वजह

0
Virat Gambhir Spat: मैच के दौरान ही बंध गई थी भूमिका, विराट-गंभीर विवाद की ये है असली वजह

[ad_1]

नई दिल्‍ली. गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच सोमवार रात हुए मुकाबले के दौरान झगड़े की हर कोई बात कर रहा है लेकिन यह विवाद कहां से शुरू हुआ यह शायद ज्‍यादा लोग नहीं जानते होंगे. वायरल हो हरे वीडियो में विराट कोहली और अफगानिस्‍तान के गेंदबाज नवीन उल हक के बीच हैंड-शेक के दौरान झगड़े को इसकी वजह माना जा रहा है लेकिन कहानी में एक पेच और भी है. नवीन उल हक ने विराट से पंगा लेने की जुर्रत फिजूल में ही नहीं की. इसके पीछे भी एक और कहानी है जो मैच खत्‍म होने से करीब 15 मिनट पहले शुरू होती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2023 में पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उन्‍हीं के घर पर हाई स्‍कोरिंग मैच में शिकस्‍त देने के बाद मैदान में उतरी थी. हिसाब बराबर करते हुए फाफ डु प्‍लेसिस की कप्‍तानी वाली टीम ने लखनऊ को उन्‍हीं के होम ग्राउंड पर 18 रन से शिकस्‍त दी.

मैच के दौरान 127 रन के छोटे लक्ष्‍य का पीछा कर रही लखनऊ की टीम की हालत भी पतली हो गई थी. 78 रन पर ही लखनऊ ने अपने आठ विकेट गंवा दिए थे. चोट के चलते कप्‍तान केएल राहुल ओपनिंग करने नहीं आ सके. नंबर-10 पर बैटिंग के लिए नवीन उल हक 13(13)आए. उनके साथ दूसरे छोर पर अमित मिश्रा 19(30) मौजूद थे. दोनों अच्‍छे से गेम को आगे ले जा रहे थे. नौवें वें विकेट के लिए अमित मिश्रा और नवीन के बीच 26 रन की साझेदारी बनी.

Tags: Amit mishra, Gautam gambhir, Indian premier league, IPL 2023, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here