Home Sports केएल राहुल ने बढ़ाई BCCI की टेंशन! चोट पर आया परेशान कर देने वाला अपडेट, क्रुणाल पंड्या संभालेंगे LSG की कमान

केएल राहुल ने बढ़ाई BCCI की टेंशन! चोट पर आया परेशान कर देने वाला अपडेट, क्रुणाल पंड्या संभालेंगे LSG की कमान

0
केएल राहुल ने बढ़ाई BCCI की टेंशन! चोट पर आया परेशान कर देने वाला अपडेट, क्रुणाल पंड्या संभालेंगे LSG की कमान

[ad_1]

हाइलाइट्स

केएल राहुल की चोट काफी गंभीर है. अब एनसीए आगे के इलाज की जिम्‍मेदारी संभालेगा.
क्रुणाल पंड्या को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्‍तानी सौंपी गई है.

नई दिल्‍ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैदान पर हुए हाई वोल्‍टेज ड्रामे के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को आज अपने अगले मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ उतरना है. इस मैच से पहले लखनऊ के लिए एक बुरी खबर आई है. रेगुलर कप्‍तान केएल राहुल की चोट काफी गंभीर है. सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान वो उपलब्‍ध नहीं हो पाएंगे. राहुल के स्‍थान पर यह जिम्‍मेदारी क्रुणाल पंड्या के कंधों पर रहेगी. क्रुणाल ने केएल के चोटिल होने के बाद आरसीबी के खिलाफ बाकी बचे मैच में कप्‍तानी की थी.

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्‍टेडियम में बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे से होने वाले मैच के दौरान क्रुणाल ही लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्‍व करेंगे. क्रिकबज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल की चोट काफी गंभीर है. जिसे देखते हुए बीसीसीआई ने इलाज की जिम्‍मेदारी उठा ली है. राहुल आगामी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिए घोषित की गई टीम का अहम हिस्‍सा हैं. ऐसे में अब भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

रिपोर्ट में बताया गया कि केएल राहुल एक केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी हैं. जिसे देखते हुए उनके इलाज की जिम्‍मेदारी राष्‍ट्रीय क्रिकेट अकादमी की बनती है. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में भी केएल राहुल को वैकल्पिक विकेटकीपर के तौर पर जगह दी गई है. जिसे देखते हुए बीसीसीआई ने तुरंत उनकी चोट को अपने हाथों में ले लिया है. एनसीए की सलाह के बिना अब केएल राहुल आईपीएल में कोई मैच नहीं खेल पाएंगे.

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत केवल एक विकेटकीपर के साथ उतर रहा है. माना जा रहा है कि केएस भरत के चोटिल होने की स्थिति में यह जिम्‍मेदारी केएल राहुल को ही सौंपे जाने की योजना थी. अगर अब केएल टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होते हैं तो निश्चित तौर पर एक विकेटकीपर बल्‍लेबाज को ही उनके विकल्‍प के तौर पर चुना जाएगा.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, KL Rahul, Krunal pandya, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here