Home Breaking News पिता संग खिंचाई अर्जुन की इस फोटो में छिपा है दिलचस्प राज, जानें सच हुआ बेटे का कौन सा सपना

पिता संग खिंचाई अर्जुन की इस फोटो में छिपा है दिलचस्प राज, जानें सच हुआ बेटे का कौन सा सपना

0
पिता संग खिंचाई अर्जुन की इस फोटो में छिपा है दिलचस्प राज, जानें सच हुआ बेटे का कौन सा सपना

[ad_1]

अलबेले अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय यूरोप में हैं और अपने समय का अच्छा उपयोग भी कर रहे हैं। अर्जुन एक सिनेप्रेमी हैं और संगीत बहुत पसंद करते हैं। और, जानकारी के मुताबिक बीते सप्ताहांत वह ऑस्कर, ग्रैमी और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता संगीतकार हैंस ज़िमर का लाइव शो देखने पहुंच गए। ये मौका अर्जुन के खास इसलिए भी रहा क्योंकि उनके साथ पिता बोनी कपूर भी थे और दिलचस्प तथ्य ये भी है कि अर्जुन इसके पहले कभी भी अपने पिता के साथ इस तरह की यात्रा पर गए ही नहीं हैं।



अर्जुन बताते हैं, ‘‘हैंस जिमर की सजीव प्रस्तुति देखना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हैंस धरती पर मौजूद सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं और फ्रैंकफर्ट में इतने नजदीक और व्यक्तिगत रूप से उनकी विलक्षण प्रतिभा को देखना एक सम्मान की बात है। मैं उनका संगीत हमेशा से बहुत ज्यादा पसंद करता हूं।’’



अर्जुन कहते हैं, ‘‘यह यात्रा मेरे लिए और ज्यादा खास इसलिए भी है क्योंकि मेरे पिता के साथ यह मेरी पहली ट्रिप है। हमने एक साथ यात्रा कभी नहीं की। उनके साथ मजे करना और उनसे बातें करते हुए शाम का आनंद लेना बहुत ही शानदार रहा। वह भी हैंस जिमर के फैन हैं और हमने इस शो का पूरा आनंद लिया।’’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here