Home Sports विराट से हुई भिड़ंत, नवीन उल हक छोड़ने वाले थे क्रिकेट, कोहली के दोस्‍त को दे दिया था मुंहतोड़ जवाब

विराट से हुई भिड़ंत, नवीन उल हक छोड़ने वाले थे क्रिकेट, कोहली के दोस्‍त को दे दिया था मुंहतोड़ जवाब

0
विराट से हुई भिड़ंत, नवीन उल हक छोड़ने वाले थे क्रिकेट, कोहली के दोस्‍त को दे दिया था मुंहतोड़ जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

7 साल से अफगानिस्‍तान टीम का हिस्‍सा हैं नवीन
बचपन में टीम इंडिया का हर मैच देखता था यह गेंदबाज

नई दिल्‍ली. नवीन उल हक बीते सात साल से अफगानिस्तान के बॉलिंग अटैक का हिस्‍सा हैं. 50 लााख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए 23 साल के खिलाड़ी को उम्‍मीद भी ना होगी कि वह अपने आईपीएल डेब्‍यू सीजन में ही इस कदर चर्चा में आ जाएगा. हालांकि, ऐसा उनकी गेंदबाजी की वजह से नहीं बल्कि विराट कोहली से उलझने की वजह से हुआ. इत्‍तेफाक देखिए, नवीन इससे पहले पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी से भी भिड़ चुके हैं. कोहली और अफरीदी एक-दूसरे के बड़े प्रशंसक हैं. इन दोनों के गौतम गंभीर के साथ रिश्‍ते कैसे हैं, इससे भी सब वाकिफ हैं.

अफगानिस्तान में जन्मे और पाकिस्तान में पले-बढ़े नवीन शुरुआती दिनों में अपने भाई के साथ टेप बॉल से क्रिकेट खेला करते थे. अफगानिस्तान की अंडर 16 टीम में उनका सेलेक्शन महज 11 साल की उम्र में हुआ. एसीसी यू16 चैलेंज कप खेलने नवीन मलेशिया गए, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. कुछ समय बाद दोबारा इसी टूर्नामेंट में उन्‍होंने 15 विकेट चटकाए.

बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद जब नवीन उल हक को अंडर19 वर्ल्‍ड कप में डेब्यू करने तक का मौका नहीं मिला तो उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया. नवीन ने तय किया बस क्रिकेट को एक और साल. अगर कुछ बेहतर हुआ तो ठीक वरना गेम को अलविदा कह देंगे. हालांकि, एक साल के भीतर उनका सेलेक्‍शन इंटरनेशनल टीम में हो गया. 25 सितंबर 2016 को नवीन को वनडे डेब्‍यू का मौका मिला.

अफगानी गेंदबाज के निशाने पर विराट, लेगा नवीन का बदला! IPL में पहला विकेट मिलते ही तोड़ डाला था…

सौरव गांगुली के जबरा बैन
नवीन उल हक ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि वह बचपन में सौरव गांगुली के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे. नवीन के मुताबिक, मैं भारतीय टीम का हर मैच देखता था. 2007 टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत को हमने खूब इंज्‍वाय किया था. नवीन ने कहा, टीम इंडिया के फैन के तौर पर मेरे लिए सबसे दुखद पल वो था जब भारत वेस्टइंडीज में खेले गए वर्ल्ड कप में बाहर हो गया था. बता दें कि 2020 में श्रीलंका प्रीमियर लीग के दौरान नवीन शाहिद अफरीदी से भी भिड़ चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि अगर किसी को इज्जत चाहिए तो उसे दूसरों की भी इज्जत करनी होगी.

Tags: Afganistan, Gautam gambhir, IPL 2023, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here