Home Breaking News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल

0
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल

[ad_1]

Horrific road accident in Balod of Chhattisgarh district, 10 people died

हादसे के बाद पड़ताल करते पुलिसकर्मी…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें मौके पर ही 10 लोगो की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि बालोद जिले के जगतारा के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 

बताते हैं कि ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है।  वही एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।  सभी लोग धमतरी जिले के सोरम भटगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

सभी बराती शादी समारोह में शरीक होने कांकेर जिले के मरकाटोला गए थे। वापसी के दौरान बालोद जिले की जगतरा के पास ये घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। हादसे में केवल बच्चा बचा है, जो गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।  बताया जाता है कि परिवार सोरम से मरकाटोला में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था ।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here