[ad_1]

बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
– फोटो : पीटीआई
विस्तार
JEE Main 2023 Bombay High Court Verdict: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का परिणाम घोषित होने के साथ ही लाखों विद्यार्थी अपने जेईई मेन के परिणामों के आधार पर मिलने वाले एनआईटी, ट्रिपल आईटी के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
इसी बीच, बुधवार, तीन मई को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत प्राप्तांक की अनिवार्यता को बरकरार रखते हुए, बोर्ड प्रांप्ताकों प्रतिशत में रियायत के लिए दायर मांग याचिका को खारिज कर दिया है। इससे लाखों ऐसे विद्यार्थी प्रभावित होंगे, जिनके बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत स्कोर नहीं है। वहीं, जेईई मेन के रिजल्ट के बाद हजारों विद्यार्थी ऐसे भी हैं जो अपेक्षा के अनुरूप स्कोर नहीं कर पाए हैं।
[ad_2]
Source link