Home Breaking News Pakistan: दर्द और पैर में सूजन के बावजूद सुनवाई के लिए पहुंचेंगे इमरान खान, हाईकोर्ट की सख्ती से डरे!

Pakistan: दर्द और पैर में सूजन के बावजूद सुनवाई के लिए पहुंचेंगे इमरान खान, हाईकोर्ट की सख्ती से डरे!

0
Pakistan: दर्द और पैर में सूजन के बावजूद सुनवाई के लिए पहुंचेंगे इमरान खान, हाईकोर्ट की सख्ती से डरे!

[ad_1]

pakistan pti chief imran khan said despite pain swelling in leg appear before islamabad high court

इमरान खान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह पैर में दर्द और सूजन के बावजूद सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचेंगे। पीटीआई चीफ ने कहा कि वह अदालत का सम्मान करते हैं, इसलिए वह दर्द के बावजूद अदालत में पेश होंगे। इमरान खान ने अपने आवास से इस्लामाबाद के लिए रवाना होने से पहले व्हीलचेयर पर बैठे हुए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उक्त बातें कही हैं। 

इमरान खान ने कही ये बात

इमरान खान ने कहा कि ‘वह ऐसे नहीं हैं जो अपने पक्ष में फैसला ना आने पर जजों के खिलाफ प्रोपेगैंडा चलाएं।’ इमरान खान को गुरुवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होना है, जहां मुख्य न्यायाधीश आमेर फारुख की अध्यक्षता वाली दो सदस्यों की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। इमरान खान लगातार सुनवाई से अनुपस्थित चल रहे थे, जिसके चलते हाईकोर्ट ने इमरान खान की जमानत खारिज करने की धमकी दी थी। 

हाईकोर्ट ने दी थी जमानत रद्द करने की धमकी

हाईकोर्ट ने 18 अप्रैल को संघीय न्यायिक परिसर के बाहर हिंसा समेत आठ मामलों में इमरान खान को तीन मई तक जमानत दी थी। इमरान खान ने जमानत बढ़ाने और कोर्ट में पेशी में छूट देने की अपील की थी। हाईकोर्ट ने इमरान खान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था लेकिन तीन मई को इमरान खान को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया  था। कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर इमरान खान पेश नहीं हुए तो उनकी सभी मामलों में अंतरिम जमानत रद्द कर दी जाएगी। 

वहीं इमरान खान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचने के चलते हाईकोर्ट और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और हाईकोर्ट परिसर के आसपास तारबंदी की गई है। हाईकोर्ट में अवांछित लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सिर्फ वकीलों और पत्रकारों को ही कोर्टरूम में आने की अनुमति दी गई है। 

बता दें कि इमरान खान ने लाहौर हाईकोर्ट में कहा है कि उनके खिलाफ दो बार जानलेवा हमले का प्रयास हो चुका है। पहली बार वजीराबाद में और दूसरी बार ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स में उन पर हमला हुआ।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here