[ad_1]

दिलीप घोष शरद पवार पर बोलते।
– फोटो : social media
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार दोपहर एलान किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात कही, जिसके बाद भाजपा ने राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। काफी दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल चल रही है। कुछ बातचीत चल रही है। यह उसी का नतीजा है। घोष ने कहा कि एनसीपी का अस्तित्व संकट में है, शरद पवार अपनी सत्ता खो रहे हैं। जिस तरह से पवार पावर लेकर चल रहे थे, वो पावर अब खतरे में है। महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वहां जिस आधार पर लोगों ने वोट दिया था, उसी को देखते हुए राजनीति हो रही है।
यह भी पढ़ें- शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ा: अजित पवार को छोड़ NCP के सभी नेताओं की अपील- इस्तीफा वापस लें साहिब
[ad_2]
Source link