[ad_1]
2022 – रूस
मई 2022 में, यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख कायर्लो बुडानोव ने खुलासा किया था कि रूसी-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत में पुतिन पर एक जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी। यह असफल प्रयास काकेशस (काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच का एक क्षेत्र) में हुआ।
मेजर-जनरल बुडानोव ने कहा था, ‘पुतिन पर हमला किया गया था, जैसा कि उन्होंने बताया। यह गैर-सार्वजनिक जानकारी है। पूरी तरह असफल प्रयास, लेकिन यह वास्तव में हुआ। बुडानोव की मानें तो, यह रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद की बात है।
2012 – रूस
रूसी मीडिया ने फरवरी 2012 में चेचन (दक्षिणी रूस में स्थित एक देश) लिंक वाले दो व्यक्तियों का एक वीडियो प्रसारित किया था जिसमें दोनों व्यक्ति पुतिन की हत्या करने की साजिश करने की बात कबूल कर रहे थे। इनको जनवरी 2012 में यूक्रेन के ओडेसा में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों व्यक्ति चेचन इस्लामिस्ट सरगना दोकू उमारोव के आदेश पर आपराधिक साजिश को अंजाम देने वाले थे।
2003 – ब्रिटेन
अक्तूबर 2003 में, ब्रिटेन के खुफिया अधिकारियों ने पुतिन को मारने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एक पुलिस स्टेशन में पांच दिनों के लिए रखा गया था।
अंत में उन्हें इस शर्त पर रिहा कर दिया गया कि वे रूस लौट जाएंगे। दावों के मुताबिक, आरोपियों में से एक पूर्व रूसी खुफिया सेवा अधिकारी था। रिपोर्ट की मानें तो, ये लोग साजिश से तीन साल पहले ब्रिटेन आए थे। एक सुपारी किलर द्वारा उन्हें यह काम करने को कहा गया था।
2002 – रूस
नवंबर 2002 में, पुतिन के पर एक जानलेवा हमले के प्रयास को फिर से विफल कर दिया गया, जब रूसी नेता क्रेमलिन के पास एक मोटरवे से गुजरने वाले थे। एक गुट ने सड़क के किनारे 40 किलो विस्फोटक रखने का दावा किया। पुतिन का रूट बदल दिया गया लेकिन उसके बाद संदिग्ध वस्तुएं भी नहीं मिलीं।
2002 – अजरबैजान
पुतिन को मारने की साजिश रचने के आरोप में 2002 में अजरबैजान में एक इराकी नागरिक की गिरफ्तारी की गई थी। आधिकारिक यात्रा पर आए पुतिन पर ये प्रयास जनवरी में होने वाला था। गिरफ्तार व्यक्ति के कथित तौर पर अफगानिस्तान और चेचन्या लड़ाकों से संबंध थे।
वह एक सह-साजिशकर्ता को विस्फोटक मुहैया कराने की तैयारी में था। हालांकि, साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया और उस व्यक्ति और उसके साथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 10 साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी।
[ad_2]
Source link