[ad_1]

शरद पवार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से शरद पवार के पद छोड़ने के एलान ने महाराष्ट्र के साथ-साथ देश की राजनीति में हलचल शुरू कर दी है। हालांकि, कई एनसीपी नेता और कार्यकर्ता शरद पवार को मनाने में लगे हैं। इस बीच, गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि उन्होंने पद छोड़ने का फैसला पार्टी के भविष्य और नया नेतृत्व तैयार करने के लिए लिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे पद छोड़ने के संबंध में आने वाले कुछ दिनों में अंतिम निर्णय लेंगे।
समर्थक कर रहे फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग
उन्होंने वाई बी चव्हाण केंद्र के बाहर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने यह यह भी कहा कि अंतिम निर्णय में पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। बता दें कि वाई बी चव्हाण केंद्र के बाहर पवार के समर्थक उनसे अपना फैसला बदलने की मांग करते हुए डेरा डाले हुए हैं।
इस दौरान, शरद पवार ने अपने समर्थकों से कहा. ‘मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मुझे आप सभी के साथ अपनी योजनाओं पर चर्चा करनी चाहिए थी और आपको भरोसे में लेना चाहिए था, लेकिन मुझे यह भी पता है कि अगर मैने आपसे चर्चा की होती तो आपने मुझे फैसला लेने की अनुमति नहीं दी होती।’
[ad_2]
Source link