Home Breaking News Tillu Tajpuriya: 90 सेकंड… 90 से अधिक वार, दूसरी सेल में भागकर बचने का प्रयास, लेकिन बच न पाई टिल्लू की जान

Tillu Tajpuriya: 90 सेकंड… 90 से अधिक वार, दूसरी सेल में भागकर बचने का प्रयास, लेकिन बच न पाई टिल्लू की जान

0
Tillu Tajpuriya: 90 सेकंड… 90 से अधिक वार, दूसरी सेल में भागकर बचने का प्रयास, लेकिन बच न पाई टिल्लू की जान

[ad_1]

Tillu Tajpuriya Murder The four attackers killed Tillu Tajpuria in just one and a half minutes

Tillu Tajpuriya Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की अति सुरक्षित मानी जानी वाली तिहाड़ जेल भी अब गैंगवार से महफूज नहीं रह गई। महज 18 दिन के भीतर जेल में हुई गैंगवार में दूसरे कैदी की हत्या हो गई। मंगलवार सुबह सीसीटीवी कैमरों से लैस हाई सिक्योरिटी सेल में घुसकर चार बदमाशों ने दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या कर दी।

जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग से जुड़े बदमाशों ने हाई सिक्योरिटी सेल की पहली मंजिल की ग्रिल काटी। इसके बाद बेडशीट के सहारे नीचे उतरकर आरोपियों ने टिल्लू के कमरे में ग्रिल के सरिये से बनाए गए सुए से धावा बोल दिया। हाथ में सुए लिए सभी बदमाशों ने टिल्लू पर एक के बाद एक 90 से अधिक वार किए। जब तक जेल प्रशासन को पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हमले के दौरान टिल्लू को बचाने आया रोहित नामक कैदी भी जख्मी हो गया। जेल प्रशासन टिल्लू और रोहित दोनों को नजदीकी डीडीयू अस्पताल ले गया, जहां टिल्लू को मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने फेसबुक पोस्ट कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।

उसने अपने पोस्ट में लिखा है, उन्होंने टिल्लू की हत्या कर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या का बदला ले लिया है। बता दें कि पिछले माह 14 अप्रैल को जेल नंबर तीन में प्रिंस नामक कैदी की बॉबी, अता-उर-रहमान और विनय नामक कैदियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। उस समय भी तिहाड़ की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here