[ad_1]

पुलिस और पहलवान आमने-सामने
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण और अन्य मामलों को लेकर देश के कई दिग्गज पहलवान 11 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। बुधवार (तीन मई) को देर रात धरने में हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारी पहलवान और दिल्ली पुलिस में झड़प हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में भारी संख्या में पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पहलवान को चोट आई है।
#WATCH | Delhi: A scuffle breaks out between protesting wrestlers and Delhi Police at Jantar Mantar pic.twitter.com/gzPJiPYuUU
— ANI (@ANI) May 3, 2023
पहलवानों से मिलीं पीटी उषा
इससे पहले बुधवार दोपहर को पहलवानों से मिलने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट से बात भी की। पीटी उषा ने पहलवानों से धरना खत्म करने की अपील की। उन्होंने करीब एक घंटे तक पहलवानों से मुलाकात की। पीटी उषा ने मामले में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
पीटी उषा ने की थी पहलवानों की आलोचना
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने आईओए की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा था- पहलवानों का सड़क पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। इस बयान का साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने विरोध भी किया था।
[ad_2]
Source link