Home Sports WWE के इतिहास में यह 5 रेसलर हैं सबसे भारी-भरकम, लिस्ट में Khali का नाम नहीं, एक तो 250 किलो से ज्यादा का

WWE के इतिहास में यह 5 रेसलर हैं सबसे भारी-भरकम, लिस्ट में Khali का नाम नहीं, एक तो 250 किलो से ज्यादा का

0
WWE के इतिहास में यह 5 रेसलर हैं सबसे भारी-भरकम, लिस्ट में Khali का नाम नहीं, एक तो 250 किलो से ज्यादा का

[ad_1]

WWE ने लंबे समय से फैंस को खूब एंटरटेन किया है. हमें रिंग में एक से एक कई खतरनाक रेसलर के मैच देखने को मिलते रहे हैं. Wwe में कई सारे रेसलर तो असल लाइफ में बेहद ही डरावने हैं तो कई ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने लंबे-चौड़े और भारी भरकम शरीर से दूसरे सुपरस्टार्स की हालत पस्त की. आज हम आपको ऐसे 5 रेसलर के बारे में बताएंगे, जिनका वजन WWE के इतिहास में सबसे ज्यादा है.

01

अगर आपको लग रहा कि WWE के सबसे भारी भरकम रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) हैं तो आप गलत हैं. सबसे ज्यादा वजन वाले रेसलर योकोजुना (Yokozuna) हुए. योकोजुना का वजन 250 किलो से भी ज्यादा का था. जब वह किसी रेसलर पर रिंग में कूदते थे तो उस रेसलर की हालत पस्त हो जाती थी. साल 2000 में 34 साल की उम्र में उनकी डेथ हो गई. (World Wrestling Entertainment)

02

वजन में दूसरे नंबर पर नाम आता है आंद्रे द जायंट का. अगर आप wwe के बहुत बड़े फैन हैं तो अपने यह नाम जरूर सुना होगा. आंद्रे द जायंट ने अपने दौर में फैंस को खूब एंटरटेन किया. उनका वजन करीब 235 किलो के आसपास का था. साल 1993 में जायंट की अचानक मौत हो गई थी.  (World Wrestling Entertainment)

03

बिग डैडी वी wwe के सबसे खतरनाक रेसलर में से थे. उन्होंने अपने शरीर को ऐसा रूप दिया था जिसे देखते ही शायद ही कोई ऐसा हो जिसे डर न लगे. बिग डैडी वी का वजन करीब 220 किलो था. साल 2014 में अमेरिका में उनकी मौत हो गई थी.  (World Wrestling Entertainment)

04

बिग शो का नाम तो आपने सुना ही होगा. बिग शो wwe के फेमस रेसलर में से एक हैं. वह आज भी wwe का हिस्सा हैं. बिग शो का वजन करीब 215 किलो के आसपास का है. 51 साल की उम्र में भी बिग शो अब तक WWE मैच में हिस्सा ले रहे हैं.  (World Wrestling Entertainment)

05

जायंट गोंजालेज wwe के सबसे लंबे रेसलर थे. उनकी हाइट करीब 8 फूट की थी. लंबाई होने के साथ साथ उनका वजन भी बहुत ज्यादा था. वह करीब 208 किलो के थे. साल 2010 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी. (World Wrestling Entertainment)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here