[ad_1]
हाइलाइट्स
नवीन उल हक ने एमएस धोनी के साथ खिंचवाई फोटो
फैंस का कुछ यूं आ रहा है रिएक्शन
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 45वां मुकाबला बीते बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला जा रहा था. हालांकि बारिश की वजह से यह मुकाबला पूरा नहीं हो पाया. नतीजन दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा. मैच रद्द होने के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लखनऊ के खिलाड़ियों से मिले. इस दौरान की कुछ स्पेशल तस्वीरें एलएसजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है.
लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों में अफगान स्टार तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen ul Haq) भी धोनी के साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन लग रहा है कि नवीन का धोनी के साथ तस्वीर खिचवाना फैंस को कुछ ज्यादा रास नहीं आ रहा है. फैंस अपने खीज सोशल मीडिया के माध्यम से निकाल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gautam gambhir, IPL 2023, Ms dhoni, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 19:06 IST
[ad_2]
Source link