[ad_1]
हाइलाइट्स
बाबर के साथ मिलकर भतीजे ने तोड़ दिया पूर्व कप्तान का बड़ा रिकॉर्ड
तीसरे वनडे में पाकिस्तान को मिली 26 रन से जीत
नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला तीन अप्रैल को कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 26 रन से जीत मिली. मैच के दौरान इमाम उल हक और बाबर आजम की उम्दा बल्लेबाजी देखने को मिली. इमाम ने पारी का आगाज करते हुए जहां 107 गेंद में 90 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. वहीं बाबर आजम ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंद में 54 रन का योगदान दिया.
बाबर और इमाम की जोड़ी ने हासिल की खास उपलब्धि:
मैच के दौरान इमाम उल हक और बाबर आजम की जोड़ी ने एक खास उपलब्धि हासिल की. दरअसल, दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 108 रन की शतकीय साझेदारी हुई. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ को वनडे में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने के मामले में पछाड़ दिया है. इंजमाम और यूसुफ के बीच आठ शतकीय साझेदारियां हुईं थी. वहीं इमाम एवं बाबर के बीच नौ बार शतकीय साझेदारियां हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- कोहली से पंगा लेने के बाद अफगान स्टार ने धोनी के साथ खिंचवाई फोटो, फैंस को लग रही है मिर्ची
सचिन और सौरव के नाम दर्ज है वनडे की खास उपलब्धि:
वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है. दोनों खिलाड़ियों ने 26 बार 100 या उससे अधिक की साझेदारी की है.
तीसरे वनडे में पाकिस्तान को मिली जीत:
बात करें तीसरे वनडे मुकाबले के बारे में तो कराची में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 49.1 ओवरों में 261 रन पर ढेर हो गई. इस प्रकार इस मुकाबले में पाक टीम को 26 रन से जीत मिली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Inzamam ul haq, Pakistan, Pakistan vs New Zealand
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 20:49 IST
[ad_2]
Source link