Home Sports IPL 2023: अर्शदीप सिंह ने ली राहत की सांस, टूटते-टूटते बचा यश दयाल का रिकॉर्ड

IPL 2023: अर्शदीप सिंह ने ली राहत की सांस, टूटते-टूटते बचा यश दयाल का रिकॉर्ड

0
IPL 2023: अर्शदीप सिंह ने ली राहत की सांस, टूटते-टूटते बचा यश दयाल का रिकॉर्ड

[ad_1]

नई दिल्‍ली.आईपीएल 2023 में बुधवार का मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्‍स का मुकाबला (Punjab Kings vs Mumbai Indians) बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) जल्‍द से जल्‍द भूलना ही पसंद करेंगे. मोहाली में हुए इस मैच में 214 का बड़ा स्‍कोर बनाने के बावजूद न सिर्फ उनकी टीम को 6 विकेट की हार का सामना करना पड़ा बल्कि अर्शदीप की गेंदों की जमकर धुलाई भी हुई. टीम इंडिया के ‘सरदार’ अर्शदीप की गिनती आमतौर पर शॉर्टर फॉर्मेट के असरदार गेंदबाजों में होती है. अपनी स्विंग, गेंदों की विविधता और सटीक यॉर्कर से वे बल्‍लेबाजों की कठिन परीक्षा लेते हैं लेकिन बुधवार को उनके लिए कुछ भी अच्‍छा साबित नहीं हुआ.

इस मैच में 3.5 ओवर में 66 रन लुटाकर वे महज एक विकेट हासिल कर पाए. MI के तिलक वर्मा ने अर्शदीप के कोटे के चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर छक्‍का जड़ते हुए उनके जख्‍मों पर एक तरह से नमक छिड़क दिया.

सबसे महंगे ओवर में बने 21 रन
मैच में अर्शदीप की शुरुआत ही खराब हुई. अर्शदीप के पहले ओवर में तीन चौकों सहित 16 रन बने. पारी के 15वें और उनके दूसरे ओवर में 21 रन बने इसमें सूर्यकुमार यादव का एक चौके तथा ईशान किशन का एक छक्‍का व दो चौके शामिल रहे. पारी के 17वें और अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने हालांकि ईशान किशन को आउट किया लेकिन उनके इस ओवर में तिलक वर्मा के एक छक्‍के व दो चौके सहित 16 रन बने. पारी के 19वें और अर्शदीप के चौथे ओवर की पांच गेंदों पर 13 रन बने इसमें टिम डेविड का चौका और तिलक वर्मा का छक्‍का शामिल रहा.

सीजन का दूसरा सबसे खराब गेंदबाजी विश्‍लेषण
मैच में अर्शदीप ने आईपीएल के इस सीजन का दूसरा सबसे खराब गेंदबाजी विश्‍लेषण अपने नाम दर्ज कराया. वे इसी बात की खैर मना सकते हैं कि आईपीएल 2023 के सबसे खराब विश्‍लेषण (4-0-69-0) की बराबरी करने या इसे पीछे छोड़ने से बाल-बाल बच गए. यह विश्‍लेषण गुजरात टाइटंस के यश दयाल (Yash Dayal) के नाम दर्ज है, इसी मैच में रिंकू सिंह ने यश के ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर छक्‍के जड़ते हुए केकेआर को करिश्‍माई जीत दिलाई थी.

ओवरऑल रिकॉर्ड बासिल थम्‍पी के नाम
वैसे, यश दयाल का यह विश्‍लेषण भी आईपीएल इतिहास का सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन नहीं है. यह रिकॉर्ड बासिल थम्‍पी के नाम पर है जिन्‍होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हुए 70 रन ‘लुटाए’ थे. दूसरे स्‍थान पर यश दयाल हैं जिनके चार ओवर में 69 रन बने थे. इशांत शर्मा, मुजीब उर रहमान और बुधवार के प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह इस मामले में 66-66 रन के साथ संयुक्‍त रूप से तीसरे स्‍थान पर हैं. सनराइजर्स के इशांत ने सीएसके के खिलाफ और पंजाब किंग्‍स के सदस्‍य के रूप में मुजीब ने सनराइजर्स के खिलाफ यह विश्‍लेषण दर्ज किया था.

श्रीलंका के कासुन रजिथा के 4 ओवर में बने थे 75 रन
आईपीएल से इतर किसी टी20 मैच सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कासुन रजिथा के नाम पर है जिन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अक्‍टूबर 2019 में खेले गए टी-20 मैच में अपने चार ओवर के कोटे में 18.75 की इकोनॉमी के साथ 75 रन लुटाए थे, उन्‍होंने मैच में कोई विकेट नहीं मिला था. दूसरे स्‍थान पर स्‍कॉटलैंड के क्रिस सोल हैं, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जुलाई 2022 में उनके चार ओवर में 72 रन बने थे.

Tags: Arshdeep Singh, IPL 2023, Punjab Kings

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here