Home Sports KKR vs SRH Live score: हैदराबाद से हार का बदला चुकता करने उतरेगी कोलकाता, करो या मरो का हर मुकाबला

KKR vs SRH Live score: हैदराबाद से हार का बदला चुकता करने उतरेगी कोलकाता, करो या मरो का हर मुकाबला

0
KKR vs SRH Live score: हैदराबाद से हार का बदला चुकता करने उतरेगी कोलकाता, करो या मरो का हर मुकाबला

[ad_1]

नई दिल्ली. KKR vs SRH Live score इंडियन प्रीमियर लीग के 47वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है. कोलकाता की टीम का प्रदर्शन इस सीजन उतार चढ़ाव भरा रहा है. तीन लगातार हार के बाद टीम को 1 जीत मिली थी और पिछले मुकाबले में फिर से उसे हार झेलना पड़ा. हैदराबाद की टीम को तीन लगातार हार के बाद जीत मिली है.

कोलकाता की टीम इस वक्त अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. 9 मैच खेलने के बाद टीम को महज 2 मुकाबले में ही जीत मिली है. हैदराबाद की बात करें तो 8 मुकाबले खेलने के बाद टीम ने 3 ही मैच जीते हैं. अंक तालिका में हैदराबाद की टीम कोलकाता से एक पायदान नीचे 9वें नंबर पर चल रही है. दोनों टीमों के बीच इस सीजन में हुए पहले मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी थी. 229 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 7 विकेट पर 205 रन ही बना पाई थी.

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित इलेवन

मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), एनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, उमरान मालिक.

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित इलेवन

वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here