[ad_1]

चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते राहुल
– फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने खुद को आईपीएल 2023 के बाकी मैचों से और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से खुद को बाहर कर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट कर यह जानकारी दी। लोकेश राहुल को लखनऊ के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह आखिरी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और कोई रन नहीं बना पाए थे। अब वह लगभग दो महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। आईपीएल से राहुल का बाहर होना पहले ही तय हो गया था, लेकिन अब उन्होंने यह जानकारी दी है कि वह टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खेलेंगे।
View this post on Instagram
केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स के उनके साथी उन्हें मैदान से बाहर ले जा रहे हैं। राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”मेडिकल टीम के साथ सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है कि शीघ्र ही मेरी जांघ की सर्जरी होने वाली है। मेरा ध्यान आने वाले हफ्तों में अपने रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर रहेगा। यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे पता है कि पूरी तरह सही होने के लिए यह सही है।”
राहुल ने आगे लिखा, ”टीम के कप्तान के रूप में मुझे इस महत्वपूर्ण समय पर वहां नहीं होने से काफी दुख पहुंचा है, लेकिन मुझे विश्वास है कि साथी खिलाड़ी हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैं टीम का हर मैच देखूंगा और उनका हौसला बढ़ाऊंगा।”
[ad_2]
Source link