[ad_1]
हाइलाइट्स
इमाम-उल-हक बेहद करीब आकर शतक से चूक गए.
पाकिस्तान की टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैच अपने नाम कर लिए हैं.
नई दिल्ली. कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन से जीत दर्ज की. इसके साथ ही बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है. पांच मैचों की वनडे सीरीज में अभी भी दो मुकाबले बाकी हैं. जीत के हीरो इमाम-उल-हक बने जिन्होंने 90 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. मलाल केवल इस बात का है कि वो बेहद करीब आकर भी अपने शतक से महज 10 रन से चूक गए.
न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर मेजबान पाकिस्तान को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान टॉम ब्लंडेल और कोल मैककोन्ची के अर्धशतकों के दम पर कीवी टीम महज 261 रन पर ऑलआउट हो गई.
अबतक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे फखर जमां इस मैच में 19 रन का योगदान ही दे पाए. इसके बाद इमाम-उल-हक ने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी बनी. 54 रन बनाकर खेल रहे बाबर को मैट हैनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इमाम 38वें ओवर तक डटे रहे और 90 रन पर पहुंच गए. एडम मिल्स की तेज रफ्तार गेंद को वो समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए.
मोहम्मद रिजवान ने 32 और अगह सलमान ने 31 रन का योगदान दिया. अंत में नवाज ने नाबाद 11 और शादाब ने 21 रन बनाकर पाकिस्तान के स्कोर को 287 रन तक पहुंचाया. हैनरी ने तीन और मिल्स ने दो विकेट अपने नाम किए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. विल यंग 33(41) और टॉम ब्लंडेल 65(78) ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े. कप्तान टॉम लेथम ने 45 रन बनाए.
बीच के ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. जिसके चलते अंत में न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में फंस गई. नंबर-7 पर बैटिंग के लिए आए कोल मैककोन्ची ने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रन जरूर बनाए लेकिन अन्य क्रिकेटर्स से सहयोग नहीं मिलने के कारण वो अपनी टीम को नहीं जिता सके. शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर को दो-दो विकेट मिले.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Cricket news, PAK vs NZ, Pakistan vs New Zealand, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 07:17 IST
[ad_2]
Source link