Home Breaking News Sharad Pawar: इस्तीफा नामंजूर होने के बाद क्या करेंगे शरद पवार? जानें एनसीपी की नई सियासत

Sharad Pawar: इस्तीफा नामंजूर होने के बाद क्या करेंगे शरद पवार? जानें एनसीपी की नई सियासत

0
Sharad Pawar: इस्तीफा नामंजूर होने के बाद क्या करेंगे शरद पवार? जानें एनसीपी की नई सियासत

[ad_1]

What will Sharad Pawar do after the resignation is rejected, know the new politics of NCP

शरद पवार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शरद पवार का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा नामंजूर हो गया है। मुंबई में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद इसका एलान हुआ। इस बैठक में पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले, भतीजे अजित पवार समेत कई दिग्गज NCP नेता शामिल हुए। 

बताया जा रहा है कि NCP की कोर कमेटी ने शरद पवार से पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने यह प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद समिति के सदस्यों ने शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर अब शरद पवार का अगला कदम क्या होगा? क्या वह फिर से एनसीपी की कमान संभाल लेंगे या अपने पुराने फैसले पर अड़े रहेंगे? आइए जानते हैं… 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here