[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल के 47वें मुकाबले में हैदराबाद और केकेआर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. पिछले कुछ मैचों से केकेआर की हालत बेहद खराब नजर आई. टीम को पिछले 6 मैच में महज एक ही जीत नसीब हुई. वहीं, हैदराबाद के खिलाफ भी टीम जीत के लिए जूझती नजर आई. पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर ने हैदराबाद के सामने 172 रन का टारगेट रख दिया. वहीं, हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन और कप्तान एडेन मार्करम ने टीम को जीत दिलाने का जिम्मा लिया. लेकिन दोनों बैटर्स का विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई.
गेंदबाजी के लिहाज से केकेआर ने शानदार शुरुआत की. हैदराबाद ने 100 के भीतर ही अपने 4 बैटर्स को खो दिया था. उसके बाद कप्तान एडेन मार्करम ने सूझ-बूझ भरी बैटिंग की. उन्होंने 40 गेंद में 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाए. वहीं, दूसरे छोर से हेनरिक क्लासेन गेंदबाजों की पिटाई करते नजर आए. उन्होंने महज 20 गेंद में 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 36 रन ठोक दिए. केकेआर की बैटिंग की बात करें तो नितीश राणा ने 42 रन बनाए जबकि रिंकू सिंह ने भी 46 रन की पारी खेली. बदकिस्मती से दोनों ही बैटर अपने अर्धशतक से चूक गए.
आखिरी ओवर तक गया मुकाबला
हैदराबाद की टीम को आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी. जिसके बाद यह मुकाबला काफी रोमांच से भरा नजर आया. अंतिम ओवर में नितीश राणा ने वरुण चक्रवर्ती पर दांव खेला. जिसके बाद इस खिलाड़ी ने मैच की दिशा को पलट दिया. चक्रवर्ती ने अब्दुल समद को पवेलियन भेजा और केकेआर ने अंतिम ओवर में हैदराबाद के मुंह से जीत छीन ली. इस मैच में केकेआर ने 5 रन से जीत दर्ज की.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aiden Markram, IPL 2023, KKR vs SRH, Nitish rana
FIRST PUBLISHED : May 04, 2023, 23:26 IST
[ad_2]
Source link