Home Breaking News आयुष्मान खुराना को पक्का दोस्त मानती हैं नुसरत भरूचा, तारीफ में कही यह बात

आयुष्मान खुराना को पक्का दोस्त मानती हैं नुसरत भरूचा, तारीफ में कही यह बात

0
आयुष्मान खुराना को पक्का दोस्त मानती हैं नुसरत भरूचा, तारीफ में कही यह बात

[ad_1]

बॉलीवुड में आए दिन सितारों के अफेयर्स की खबरें आती रहती हैं। दो स्टार्स एक साथ नजर आए नहीं कि लोग उनकी डेटिंग के कयास लगाने लगते हैं। इन दिनों गपशप गलियारों में नुसरत भरूचा का नाम यो यो हनी सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नुसरत रैपर-सिंगर हनी सिंह को डेट कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के बाद दोनों को हाथों में हाथ डाले साथ टहलते हुए देखा गया। इसके बाद ही इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी, जिन पर नुसरत ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।



हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नुसरत ने अपनी फिल्मों और करियर पर भी बात की। एक्ट्रेस से ‘ड्रीम गर्ल 2’ का हिस्सा न होने पर भी सवाल पूछा गया। बता दें कि  नुसरत भरूचा आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (2019) में नजर आई थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है, मगर नुसरत इसका हिस्सा नहीं हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ का हिस्सा नहीं होने पर नुसरत से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने काफी सहजता से जवाब दिया।




हनी सिंह से अफेयर पर नुसरत ने कहा कि इस तरह की खबरों से उन्हें कोई समस्या नहीं है, क्योंकि उन्हें सच में इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोगों के पास जिंदगी में कोई काम नहीं है और उनकी कल्पना करने की कोई सीमा नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही फिल्म ‘छत्रपति’ में नजर आएंगी। इन दिनों एक्ट्रेस इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।

Palak Tiwari: पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी को लेकर किया खुलासा, बोलीं- संघर्ष भरा रहा उनका जीवन


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here