Home Breaking News एससीओ बैठक : 15 प्रस्तावों को आज दिया जा सकता है अंतिम रूप, यूक्रेन संकट पर भी चर्चा संभव

एससीओ बैठक : 15 प्रस्तावों को आज दिया जा सकता है अंतिम रूप, यूक्रेन संकट पर भी चर्चा संभव

0
एससीओ बैठक : 15 प्रस्तावों को आज दिया जा सकता है अंतिम रूप, यूक्रेन संकट पर भी चर्चा संभव

[ad_1]

SCO foreign ministers meeting expected to finalise 15 decisions or proposals jaishankar bilawal bhutto

सर्गेई लावरोव और एस जयशंकर
– फोटो : Social Media

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्री आज अपने विचार-विमर्श में जुलाई में समूह के शिखर सम्मेलन के विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप देंगे। प्रस्तावों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना है।

गोवा के बेनौलिम में समुद्र के किनारे ताज एक्सोटिका रिसॉर्ट में विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। चीनी विदेश मंत्री किन गैंग, रूस के सर्गेई लावरोव, पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो-जरदारी और उज्बेकिस्तान के बख्तियोर सैदोव उन लोगों में शामिल हैं, जो बैठक में भाग लेने के लिए पहले ही गोवा पहुंच चुके हैं। शुक्रवार की बैठक में एससीओ में संवाद साझेदारों के रूप में कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), म्यांमार और मालदीव को शामिल करने के लिए समझौतों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।

जानकारों ने कहा कि ईरान और बेलारूस को समूह के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। यह भी कहा कि एससीओ सदस्य देशों द्वारा राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार के निपटान पर एक प्रस्ताव भी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समूह के समग्र एजेंडे का हिस्सा है। एससीओ के विदेश मंत्रियों के यूक्रेन संकट और अफगानिस्तान की स्थिति सहित वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने की भी उम्मीद है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here