Home Breaking News द केरल स्टोरी का विरोध बढ़ा और IPL फाइनल से जवान का बड़ा कनेक्शन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

द केरल स्टोरी का विरोध बढ़ा और IPL फाइनल से जवान का बड़ा कनेक्शन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

0
द केरल स्टोरी का  विरोध बढ़ा और IPL फाइनल से जवान का बड़ा कनेक्शन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

[ad_1]

मनोरंजन से जुड़ी खबरों में तो ज्यादातर लोगों को दिलचस्पी होती है। वहीं बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा व टीवी इंडस्ट्री से भी रोजाना नई-नई खबरें आती रहती हैं। आज भी एंटरटेनमेंट जगत से कई खबरें सामने आईं हैं। तो चलिए जानते हैं दिन भर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरें।



फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज पांच मई को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के बाद भी इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, केरल में विभिन्न युवा संगठनों ने ‘द केरल स्टोरी’की स्क्रीनिंग के खिलाफ आज शुक्रवार को प्रदर्शन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की युवा शाखा, नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस (एनवाईसी) के कार्यकर्ताओं और फ्रेटरनिटी मूवमेंट ने कोच्चि में एक स्थानीय थिएटर के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

The Kerala Story: युवा संगठनों ने किया द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग का विरोध, केरल में थिएटर के बाहर दिया धरना



पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘जोड़ी’ आज यानी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोर्ट ने बीते दिन इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दे दिया, जिससे दिलजीत के फैंस बेहद दुखी हो गए। ‘जोड़ी’ पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर बनी बायोपिक है। वहीं, अब फिल्म की रिलीज पर रोक लगने पर दिलजीत, पोस्ट के जरिए फैंस से माफी मांगते नजर आए हैं।

Jodi: ‘हमने अपना 100 प्रतिशत दिया लेकिन…,’ जोड़ी की रिलीज रोक पर दिलजीत दोसांझ का माफीनामा


हिंदी सिनेमा में लेखकों की भूमिका शुरू से ही हाशिये पर रही है। उनके सम्मान और अधिकार को लेकर बातें तो होती रहती है, लेकिन शुरू से ही इसे अनदेखा ही किया गया। उधर अपने अधिकारों को लेकर हॉलीवुड के राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) के सदस्य हड़ताल पर चले गए। इस संस्था का कोई भी सदस्य किसी भी स्टूडियो, निर्माता, ओटीटी प्लेटफार्म और टीवी के लिए स्क्रिप्ट नहीं लिखेगा। राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने भारत में स्क्रीन राइटर एसोसिएशन (एसडब्लूए) को पत्र लिखकर उनके इस हड़ताल में सहयोग करने की मांग की है।

Writers’ Strike: मुंबई तक पहुंचा हॉलीवुड लेखकों की हड़ताल का असर, एसडब्लूए ने जारी की अपील


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here