[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में कई स्टार प्लेयर्स वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) का प्रदर्शन अब तक अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है.IPL के विभिन्न सीजन में इसकी ओर से क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी खेल चुके हैं लेकिन चैंपियन बनने का टीम का सपना अब तक पूरा नहीं हो सका है. आरसीबी अब तक तीन बार-वर्ष 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची है लेकिन हर बार उसे उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा है. इसके पीछे का कारण खिलाड़ियों के प्रदर्शन में स्थिरता का अभाव और टीम का यूनिट के तौर पर ‘क्लिक’ नहीं कर पाना है. बैटिंग हो या बॉलिंग डिपार्टमेंट, यह टीम कुछ प्लेयर्स पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रही है.
मौजूदा सीजन (IPL 2023) को ही लें तो आरसीबी के दो बल्लेबाज-फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली ऑरेंज तथा एक गेंदबाज-मोहम्मद सिराज पर्पल कैप के टॉप-5 दावेदारों में हैं लेकिन अंकतालिका में यह फिलहाल 5वें स्थान पर है. टीम को इस बार सबसे अधिक निराशा दो प्रमुख दिग्गज खिलाड़ियों- विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) से हुई है जो अब तक बेरंग नजर आए हैं. बता दें, आरसीबी फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के धमाकेदार प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए हसरंगा को ₹10.75 करोड़ और कार्तिक को ₹5.5 करोड़ की बड़ी राशि में रिटेन किया था.
इस सीजन में अब तक किया है निराश
हसरंगा की बात करें तो उनकी लेग ब्रेक गेंदबाजी को खेल पाना दिग्गज बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल होता है. फील्डिंग में भी वे तेजतर्रार हैं और निचले क्रम में बल्ले से भी योगदान देते हैं. दिनेश कार्तिक भी जोरदार शॉट्स से स्कोरबोर्ड को तेजी से बढ़ाने के लिए मशहूर हैं. टी20 मैचों में वे अब तक 69 छक्के लगा चुके हैं. इसी उम्मीद से इन दोनों को रिटेन किया गया था लेकिन आईपीएल 2023 में हसरंगा ने अब तक छह मैचों में केवल सात विकेट (गेंदबाजी औसत 24.71) लिए हैं.
चिंता की बात यह भी है कि आमतौर पर सटीक रहने वाले हसरंगा का इकोनॉमी रेट इस दौरान 8.23 का रहा है. दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तो और भी निराशाजनक है. इस सीजन के 9 मैचों की 9 पारियों में एक बार नाबाद रहकर उन्होंने केवल 99 रन (रन औसत 12.37) रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा है.
पिछले साल DK ने बनाए थे 330 रन, हसरंगा ने लिए थे 26 विकेट
आईपीएल-2022 में दिनेश कार्तिक ने 16 मैचों में 330 रन (रन औसत 55.00, स्ट्राइक रेट 183.33)बनाए थे. आरसीबी की ओर से रनों के मामले में वे रजत पाटीदार (333 रन) के बाद दूसरे नंबर पर थे.दूसरी ओर हसरंगा पिछले सीजन में आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे. उन्होंने 16 मैचों में 16.33 के बेहरीन औसत से 26 विकेट हासिल किए थे, इस दौरान 18 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dinesh karthik, IPL 2023, Rcb, Wanindu Hasaranga
FIRST PUBLISHED : May 05, 2023, 12:22 IST
[ad_2]
Source link