[ad_1]

Election Commission of India
– फोटो : Social Media
विस्तार
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। सभी सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, चुनाव आयोग ने अखबारों में प्रकाशित ‘करप्शन रेट कार्ड’ वाले विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने रविवार की शाम तक उसे अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य मांगे हैं। शनिवार को भाजपा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है।
[ad_2]
Source link