Home Breaking News DC vs RCB: विराट कोहली को ‘होमग्राउंड’ पर नहीं मिली जीत, आरसीबी पर जीत से प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार दिल्ली

DC vs RCB: विराट कोहली को ‘होमग्राउंड’ पर नहीं मिली जीत, आरसीबी पर जीत से प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार दिल्ली

0
DC vs RCB: विराट कोहली को ‘होमग्राउंड’ पर नहीं मिली जीत, आरसीबी पर जीत से प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार दिल्ली

[ad_1]

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने आरसीबी से मिली पिछली हार का बदला ले लिया। आरसीबी ने 15 अप्रैल को दिल्ली को 23 रन से हराया था। इस मैच में मिली जीत से दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। उसे अभी चार मैच और खेलने हैं।



अंक तालिका में नौवें स्थान पर दिल्ली

दिल्ली की टीम अंक तालिका में 10वें से नौवें स्थान पर आ गई है। उसके 10 मैच में चार जीत और छह हार के बाद आठ अंक हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। 10 मैच में उसके 10 अंक हैं और वह पांचवें पायदान पर काबिज है।


आरसीबी ने जीता था टॉस

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली लंबे समय बाद अपने घरेलू मैदान पर उतरे, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। दिल्ली के रहने वाले कोहली अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेल-खेल बड़े हुए हैं।


साल्ट ने की तूफानी बल्लेबाजी

दिल्ली के इस मैच में फिलिप साल्ट ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 45 गेंद पर 87 रन की पारी खेली। इस दौरान आठ चौके और छह छक्के लगाए। रिले रूसो ने 22 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 26 और डेविड वॉर्नर ने 22 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने नाबाद आठ रन बनाए। जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, हर्षल पेटल को एक-एक सफलता मिली।


कोहली और महिपाल ने जड़ा अर्धशतक

आरसीबी की पारी की बात करें तो उसके लिए सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 55 रन बनाए। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने भी अर्धशतक लगाया। महिपाल ने 29 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। महिपाल का स्ट्राइक रेट 186.21 का रहा। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here